TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

गोल्ड बॉन्ड ने किया निवेशकों को मालामाल, 2017-18 XI सीरीज के फाइनल रिडेम्पशन पर मिल रहा 341% रिटर्न

रिजर्व बैंक की तरफ से 2017-18 के सीरीज XI के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की फाइनल रिडेम्पशन प्राइस जारी कर दी है. ये SGB रिजर्व बैंक की तरफ से 11 दिसंबर, 2017 को जारी किए गए थे. इस तरह इनकी फाइनल रिडेम्पशन डेट 11 दिसंबर, 2025 होगी.

SGBs deliver 294% return Image Credit: Canva/ Money9

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अलग-अलग सीरीज के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की रिडेम्पशन प्राइस घोषित की है. रिजर्व बैंक की तरफ से 2019-20 के सीरीज-I की प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस के साथ ही 2017-18 XI सीरीज की फाइनल रिडेम्पशन प्राइस घोषित कर दी गई है.

कितना होता है SGB का टेन्योर?

SGBs 8 वर्ष की मैच्योरिटी टेन्योर के साथ जारी किए जाते हैं. लेकिन, निवेशकों को इसमें से अर्ली एक्जिट की रियायत दी जाती है. RBI के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रीमैच्योर रिडेम्पशन पांच साल पूरे होने के बाद ही किया जा सकता है. 2017-18 XI सीरीज के लिए फाइनल सब्सक्रिप्शन 8 से 11 दिसंबर, 2017 के दौरान हुआ था. इस तरह सीरीज के SGB का फाइनल रिडेम्पशन प्राइस डेट 11 दिसंबर, 2025 तय किया गया है.

कितना होगा फाइनल रिडेम्पशन प्राइस?

2017-18 XI सीरीज के लिए फाइनल रिडेम्पशन प्राइस 12,801 रुपये प्रति SGB यूनिट तय किया गया है. जबकि, इन्हें 2017 में जब जारी किया गया था, तब प्रति यूनिट कीमत 2,952 रुपये रखी गई थी. यहां प्रति SGB यूनिट का मतलब 99.99 प्योरिटी वाला 1 ग्राम गोल्ड होता है.

कैसे तय होती है कीमत?

गोल्ड बॉन्ड्स की फाइनल प्राइस तय करने के लिए रिजर्व बैंक फाइनल रिडेम्पशन डेट से तीन दिन पहले के 99.99 फीसदी प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत का औसत मूल्य निकालता है. इसके आधार पर ही फाइनल प्राइस तय की जाती है. 2017-18 XI सीरीज के लिए फाइनल रिडेम्पशन प्राइस 8 से 10 दिसंबर के बीच 99.99 प्योरिटी वाले गोल्ड की औसत प्राइस के आधार पर तय की गई है. रिजर्व बैंक की तरफ से इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट्स को मान्यता दी जाती है.

कितना मिलेगा रिटर्न?

वित्त मंत्रालय के मुताबिक SGB 2017-18 XI सीरीज के बॉन्ड्स 2,952 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से जारी किए गए थे. इस तरह वहीं, ऑनलाइल खरीदारी के लिए यह रेट 2,902 रुपये तय किया गया. जबकि, फाइनल रिडेम्पशन प्राइस 12,801 रुपये तय की गई है. इस तरह इंट्रेस्ट के बिना 12,801-Rs 2,902 = 9,899 रुपये यानी 341.1% का रिटर्न मिला है.