सिर्फ 5 रुपये में भर पेट भोजन, दिल्ली में 45 जगहों पर शुरू हुई अटल कैंटीन; जानें थाली में क्या-क्या मिलेगा?

दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राजधानी में 100 अटल कैंटीन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा. अटल कैंटीन खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों और कम इनकम वाले परिवारों के लिए बनाई गई है, जिन्हें रोजाना भोजन जुटाने में परेशानी होती है.

अटल कैंटीन Image Credit:

Atal Canteen: दिल्ली सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 45 जगहों पर अटल कैंटीन को शुरु कर दिया है. इस योजना के तहत लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा. यह योजना भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र का अहम वादा रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार यानी 25 दिसंबर को उद्घाटन किया. जबकि बाकी 55 कैंटीन पर काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है. राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता और सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना है.

किन लोगों को मिलेगा भोजन?

अटल कैंटीन खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों और कम इनकम वाले परिवारों के लिए बनाई गई है, जिन्हें रोजाना भोजन जुटाने में परेशानी होती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे लेकर कहा है कि “इस योजना के तहत मजदूरों, जरूरतमंद लोगों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को 5 रुपये में पूरा खाना मिलेगा.” उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि लोग सम्मान के साथ भोजन कर सकें.

खाने में क्या-क्या मिलेगा

रिपोर्ट के मुताबिक, अटल कैंटीन में परोसी जाने वाली थाली में दाल, चावल, रोटी, मौसमी सब्जी और अचार शामिल होगा. खास बात यह है कि इस कैंटीन में दिन में दो वक्त खाना मिलेगा. इसमें दोपहर का भोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और रात का भोजन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक परोसा जाएगा.

भोजन परोसने में होगा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजन परोसने के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी कैंटीन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अटल कैंटीन के उद्घाटन के लिए दिल्ली मेट्रो से लाजपत नगर पहुंचीं और इस दौरान लोगों से बातचीत भी की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि 24 दिसंबर 2002 को उन्होंने दिल्ली मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी. उस समय कोलकाता देश का इकलौता शहर था, जहां मेट्रो चलती थी. मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क 394 किलोमीटर तक फैल चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसका और विस्तार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- नए साल से पहले कोहरा और कोल्ड वेव का कहर, दिल्ली में 7 डिग्री गिरेगा पारा, 50 मीटर से कम रहेगी विजिबिलिटी; IMD अलर्ट


Latest Stories

कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान

रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD ने किया अलर्ट

अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली, UP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम! IMD ने बारिश, गरज-चमक के साथ दिया आंधी का अलर्ट

CSK vs RR: 13वें ओवर में खत्म हुआ मुकाबला, राजस्थान की एकतरफा जीत; सूर्यवंशी-जयसवाल ने मचाया धमाल