किस्मत का खेल, आखिरी वक्त पर बदला अजित पवार का पायलट, ऐसे बच गई जान
बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई. लेकिन इस त्रासदी से जुड़ा एक पहलू लोगों को और भावुक कर रहा है. विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर उस दिन उड़ान भरने वाले ही नहीं थे. कुछ दिन पहले ही वह हांगकांग से लौटे थे.
Ajit Pawar plane crash: बारामती में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई. लेकिन इस त्रासदी से जुड़ा एक पहलू लोगों को और भावुक कर रहा है. विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर उस दिन उड़ान भरने वाले ही नहीं थे. दोस्तों के मुताबिक आखिरी वक्त पर उन्हें बुलाया गया था. कुछ दिन पहले ही वह हांगकांग से लौटे थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे. किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक मिली ड्यूटी उनकी जिंदगी की आखिरी उड़ान बन जाएगी.
आखिरी वक्त पर मिली उड़ान
दोस्तों के अनुसार कैप्टन सुमित कपूर उस दिन अजित पवार के विमान को उड़ाने वाले नहीं थे. असली पायलट ट्रैफिक में फंस गया था. इसलिए कपूर को उसकी जगह लेना पड़ा. उन्हें कुछ घंटे पहले ही आदेश मिला कि मुंबई से बारामती तक उड़ान भरनी है. सुबह करीब 8 बजे उन्होंने लियरजेट 45 विमान को उड़ाया. इस विमान का संचालन दिल्ली की कंपनी VSR वेंचर्स कर रही थी.
लैंडिंग के दौरान हादसा
विमान सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की दूसरी कोशिश कर रहा था. तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 5 लोग थे. इनमें कैप्टन कपूर के साथ को.पायलट कैप्टन शंभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव भी शामिल थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
जांच और दोस्तों की मांग
रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच लैंडिंग के दौरान संभावित पायलट चूक की बात सामने आई है. तकनीकी खराबी की भी जांच की जा रही है. लेकिन कपूर के दोस्तों का कहना है कि वह बेहद अनुभवी पायलट थे और उनसे गलती होना मुश्किल है. उन्होंने सरकार से पूरी और पारदर्शी जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट की स्पीड से भागा ये शेयर, DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक, अब आया बड़ा अपडेट
Latest Stories
MP में मेगा रोड प्रोजेक्ट, 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा 4 लेन हाईवे; 758 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर
7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी
भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
