देश की सेवा कर चुके जांबाज अफसरों के लिए सरकार ने खोला खजाना, OROP के तहत पेंशन में बड़ा इजाफा

सेना के जवानों और अधिकारियों को मिलने वाली वन रैंक वन पेंशन में बदलाव किए गए हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार सभी पात्र अधिकारियों और जवानों को बढ़ी हुई पेंशन देगी. आइए जानते हैं रिवाइज्ड पेंशन के लिए कौन-कौन पात्र हैं और किसे कितनी पेंशन मिलेगी.

वन रेंक वन पेंशन का एलान किए जाने पर खुशी जताते पूर्व सैन्य अधिकारी Image Credit: Pankaj Nangia/IT Group via Getty Images

रक्षा मंत्रालय ने OROP यानी वन रेंक वन पेंशन योजना के तहत पूर्व सैन्य अधिकारियों की पेंशन बढ़ाने का एलान किया है. रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने इस संबंध में जारी एक सर्कुलर में बताया कि बढी हुई पेंशन इसा साल 1 जुलाई से लागू कर दी गई है. 4 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक पेंशन में हुई इस बढ़ोतरी का लाभ ओआरओपी के दायरे में आने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों और पारिवारिक पेंशनरों को मिलेगा. इसमें बताया गया है कि इसका लाभ सिर्फ उन्हें नहीं मिलेगा, जिन्होंने 1 जुलाई, 2014 या उसके बाद प्रीमेच्योर रिटायरमेंट या ओन रिक्वेस्ट रिटायरमेंट लिया है.

इन्हें मिलेगा लाभ

सर्कुलर में बताया गया है कि रक्षा मंत्रालय के अधीन सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा. इसके दायरे में सभी सेना, नौसेना और वायु सेना के सभी सेवानिवृत्त, सेवामुक्त, सेवा से अयोग्य हुए या सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कमीशन अधिकारी, मानद कमीशन अधिकारी, रक्षा सुरक्षा कोर, प्रादेशिक सेना और पूर्व-राज्य बलों के अधिकारी, जेसीओ/ओआर और गैर-लड़ाकू नामांकित शामिल हैं, जिन्हें 1 जुलाई, 2024 को पेंशन या पारिवारिक पेंशन मिल रही है.

इन्हें नहीं मिलेगा फायदा

रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 नवंबर, 2015 को जारी किए सर्कुलर के पैरा 4 के तहत बढ़ी हुई पेंशन का लाभ यूके, एचकेएसआरए, केसीआईओ पेंशनरों, पाकिस्तान और बर्मा सेना के पेंशनरों, रिजर्विस्ट पेंशनरों को नहीं मिलेगा. इसके साथ ही भारतीय सेना, नौसेना व वायु सेना के उन अधिकारियों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने 1 जुलाई 2014 या उसके बाद प्रीमेच्योर रिटायरमेंट या ओन रिक्वेस्ट रिटायरमेंट लिया है.

कितनी होगी पेंशन

सर्कुलर के मताबिक बढ़ी हुई पेंशन एक रैंक या समूह के 2023 में सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन की न्यूनतम और अधिकतम दर के औसत के बराबर होगी. इसके अलावा जिन रैंक की उच्चतर सेवा योग्यता दर उसी रैंक में निम्न सेवा योग्यता की दरों से कम हैं या उच्च सेवा योग्यता का डाटा उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें निम्न सेवा योग्यता की उच्च दर के मुताबिक पेंशन दी जाएगी. नीचे दी गई सूची भारतीय सेना के नियमित कमीशन अधिकारियों और नौसेना व वायु सेना में उनके समकक्ष रैंक के अधिकारियों के लिए ओआरओपी की संशोधित दरों के मुताबिक पेंशन की दरें दिखाई गई हैं.

योग्य सेवाकालसेकंड लेफ्टिनेंट कैप्टटनमेजरलेफ्टिनेंट कर्नल
0.520889208892714946834
121212212122756247558
1.521535215352798848282
221868218682841449029
2.522201222012885349775
322544225442929250545
3.522887228872974551314
423241232413019752108
4.523594235943066452901
523959239593113053719
5.524323243233161154537
624699246993209255380
6.525075250753258856223
725463254633308457092
7.525850258503359657961
826250262503410758857
8.526649266493463459753
927061270613516160677
9.527473274733570561601
1027898278983624862554
10.528322283223680963506
1128760287603736964488
11.529197291973794765470
1229649296493852466482
12.530100301003912067494
1330565305653971568538
13.531030310304032969581
1431510315104094370657
14.531989319894157671732
1532484324844220972841
15.532978329784286273950
1633488334884351473950
16.533997339974418773950
1734523345234485973950
17.535048350484555373950
1835590355904624673950
18.536131361314696173950
1936690366904767673950
19.537248372484841382250
2037824378244915082300
20.538400384004915082300
2138400387115435082300
21.538400393005435082300
2238400393005435082300
22.538400393005435082300
2338400393005435082300
23.538400393005435082775
2438400393005435082775
24.538400397545435084800
2538400403695435089200
25.538400409835435091625
2639700416175435091625
26.540750422505435091625
2740750425005435091625
27.540750425005435099350
2840750425005435099350
28.541200425005435099350
2941200425005435099350
29.541200425005435099350
3041200425005435099350
30.542050425005435099350
31426254262554350110850
31.5426254262554350110850
32426254262554350110850
32.5463004630066800110850
33 and above463004630066800110850
स्रोत : र्पूव सैनिक कल्याण विभाग का सर्कुलर
पूरा सर्कुलर पढ़ने के लिए ये लिंक यहां क्लिक करें https://desw.gov.in/sites/default/files/OROP%2004.09.2024%20Document.pdf