दिल्ली के वो 7 इलाके, जहां रहते हैं देश के 57 पावरफुल अरबपति
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दक्षिण दिल्ली का सबसे पॉश इलाका है. यहां पर भी कई फेमस बिजनेसमैन, नेता और हस्तियों का घर है. यहां की सड़कें चौड़ी और वातावरण भी शांत है. खास बात यह है कि दिल्ली के कई बेड़ स्कूल, कॉलेज और अस्पताल यहां से नजदीक हैं.
मुंबई का नाम सुनते ही जेहन में अकूत संपत्ति की तस्वीर उभर कर सामने आती है. लोगों को लगता है कि भारत के सबसे अमीर लोग केवल मुंबई में ही रहते हैं. यानी मुंबई अरबपतियों का शहर है. लेकिन लोगों को मालूम होना चाहिए कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी अरबपतियों का फेवरिट मेट्रोपॉलिटन सिटी है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस राजनीतिक शहर में मुंबई के बाद सबसे अधिक 57 अरबपति रहते हैं. खास बात यह है कि ये अरबपति दिल्ली के जिन इलाकों में रहते हैं, वहां घर, फ्लैट्स और अन्य एसेट की कीमतों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में आज दिल्ली के 7 सबसे महंगे इलाकों के बारे में जानेंगे.
1.पंचशील पार्क
पंचशील पार्क दक्षिणी दिल्ली में स्थित है. यह इलाका हौज खास वन और हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क सहित हरियाली क्षेत्र से घिरा हुआ है. इस इलाके में बड़े-बड़े अपार्टमेंट, इंडिपेंडेंट फ्लोर और प्राइवेट बंगले बने हुए हैं. कई बंगलों के अंदर तो बड़े-बड़े बगीचे भी है. खास बात यह है कि पंचशील पार्क के पास कई देशों का दूतावास भी हैं. इसके चलते पंचशील पार्क दिल्ली की सबसे महंगी जगहों में से एक हो गई है. इन इलाकों में रहने के लिए आपको मोटी रकम खर्च करनी होगी.
2. पृथ्वीराज रोड
दिल्ली के बॉस इलाकों में पृथ्वीराज रोड की भी गिनती होती है. यह रोड लुटियंस दिल्ली में है. इस रोड पर केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के रहने के लिए बड़े-बड़े बंगले बने हुए हैं. वहीं, कुछ बंगलों में बड़े-बड़े उद्योगपति भी रहते हैं. इस सड़क के दोनों ओर हरियाली ही हरियाली है. वहीं, सफ़दरजंग मकबरे जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल भी यहां से नजदीक हैं. यह क्षेत्र अपने बड़े-बेड़ बंगलों और आलीशान एस्टेट के लिए जाना जाता है. यहां की रियल एस्टेट दिल्ली में सबसे महंगी है, जिसकी कीमत कई करोड़ रुपये तक है. इस इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था भी गजब की रहती है.
3. जोर बाग
जोर बाग भी दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक है. यहां से हुमायूं का मकबरे और सफ़दरजंग का मकबरा बहुत ही नजदीक है. अपनी खुबसूरती की वजह से यह इलाका बॉलीवुड हस्तियों, राजनेताओं और व्यवसायियों के बीच काफी लोकप्रिय है. जोर बाग में आलीशान बंगले और मॉडर्न अपार्टमेंट देखने को मिलता है. यहां से खान मार्केट जैसे चहल-पहल वाला बिजनेस मार्केट भी कुछ ही दूरी पर है.
4. डिफेंस कॉलोनी
डिफेंस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली के केंद्र में स्थित. इसकी गिनती भी दिल्ली के पॉश इलाकों में होती है. यहां पर देश के कई सबसे धनी परिवारों का घर है. यहां से एम्स अस्पताल भी नजदीक ही है. खास बात यह है कि डिफेंस कॉलोनी मेट्रो से भी पहुंचा जा सकता है. इस कॉलोनी के अंदर भी महंगे-महंगे घर और फ्लैट्स बने हुए हैं.
5. मॉडल टाउन
मॉडल टाउन दिल्ली के उत्तरी हिस्से में स्थित हैं. इसे शहर का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाज़ार माना जाता है. इस इलाके को डीएलएफ ग्रुप ने विकसित किया है. यह दिल्ली के उन पहले रिहायशी इलाकों में से एक था, जहां निजी विकास हुआ. तब से लेकर अब तक मॉडल टाउन इलाका सरकारी अधिकारियों, व्यापारियों और मशहूर हस्तियों की पसंदीता जगह बनी हुई है. इस इलाके में बड़े-बड़े बंगले और आलीशान अपार्टमेंट बने हुए हैं. पिछले कुछ सालों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने इसे उत्तरी दिल्ली के शीर्ष लक्जरी आवासयी इलाका बना दिया है.
6. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दक्षिण दिल्ली का सबसे पॉश इलाका है. यहां पर भी कई फेमस बिजनेसमैन, नेता और हस्तियों का घर है. यहां की सड़कें चौड़ी और वातावरण भी शांत है. खास बात यह है कि दिल्ली के कई बेड़ स्कूल, कॉलेज और अस्पताल यहां से नजदीक हैं. इसके चलते न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पैसों वालों के बीच काफी फेमस है.
7.निज़ामुद्दीन पश्चिम
निज़ामुद्दीन पश्चिम इंडिया गेट के ठीक दक्षिण में स्थित है. ये भी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की तरह शामदार आवासीय इलाका है. यहां पर राजनेताओं और व्यापारियों सहित कई प्रमुख हस्तियों का घर है. एक व्यस्त इलाका होने के बावजूद, इसे अक्सर दिल्ली का हरा फेफड़ा कहा जाता है. यहां पर भी मॉडर्न सुविधाओं से लैस अपार्टमेंट और हेरिटेज घर बने हुए हैं. कुछ तो मुगल-युग की इमारतें हैं.
Latest Stories
7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी
भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान
