TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, गंभीरता को समझें, भारतीय सेना को कार्रवाई की पूरी छूट-विदेश मंत्रालय

भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसे समय में जब दोनों देशों ने शांति की बात की थी, कुछ ऐसा हुआ जिसने हालात को पलट कर रख दिया. अब भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी? पूरा घटनाक्रम जानिए हमारी रिपोर्ट में.

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम घोषित युद्धविराम को पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में तोड़ दिया, जिसके बाद भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. शनिवार रात 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है और उसे स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय सेना को पूरी छूट दे दी गई है और ठोस व सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं.

सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही गोलीबारी और ड्रोन गतिविधि

विदेश सचिव के मुताबिक, शनिवार शाम दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद 5 बजे से सीजफायर लागू किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की खबर आई. सूत्रों के मुताबिक, इसके साथ ही पीर पंजाल क्षेत्र में ड्रोन गतिविधि भी देखी गई.

यह भी पढ़ें: 86 घंटे में पाक की दिख गई औकात, आपरेशन सिंदूर से युद्ध विराम तक, जानें भारत को क्या मिला..

सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की थी, जिसमें उन्होंने इसे अमेरिका द्वारा ‘मध्यस्थता’ का नतीजा बताया था.

रात 9 बजे से शुरू हुआ पाक हमला करीब 40 मिनट चला और फिर अचानक रूक गया. श्रीनगर और पंजाब के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर ब्लैकआउट हुआ था, वह भी अब रिवोक कर दिया गया है.

भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अब पाकिस्तान की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई को नजरअंदाज नहीं करेगा. सेना को पूरी तरह से मुस्तैद रखा गया है और सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है. ड्रोन, मिसाइल या फायरिंग किसी भी रूप में जवाब अब तीखा और निर्णायक होगा.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद क्या बदलेगा? जानिए जमीनी हालात में आए बदलाव