क्या पाकिस्तान के हमले के बीच 9 मई को खुले रहेंगे स्कूल? यहां देखें पूरी लिस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी स्कूल बंद करने का ऐलान किया है. इसमें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान शामिल है. पंजाब सरकार ने अगले तीन दिन तक सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करने का आदेश दिया.
School Holiday: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों पर आठ मिसाइलें दागीं. इसके बाद कई बड़े कदम उठाए जा रहे है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद करने का आदेश दिया.
स्कूल बंद करने का ऐलान
कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी स्कूल बंद करने का ऐलान किया है. इसमें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान शामिल है. पंजाब सरकार ने अगले तीन दिन तक सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करने का आदेश दिया. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्थिति को देखते हुए पंजाब में सभी शिक्षण संस्थान तीन दिन बंद रहेंगे.”
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शिक्षण संस्थान बंद कब तक रेहेंगे बंद अतिरिक्त जानकारी जम्मू-कश्मीर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी शुक्रवार और शनिवार – पंजाब स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी तीन दिन शिक्षा मंत्री ने घोषणा की चंडीगढ़ स्कूल शनिवार तक पंजाब यूनिवर्सिटी की 9, 10, 12 मई की परीक्षाएं स्थगित हरियाणा (पंचकूला) स्कूल, कॉलेज शुक्रवार और शनिवार – राजस्थान स्कूल अगले आदेश तक सीमा से लगे पांच जिलों में बंद
वहीं चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 9, 10 और 12 मई की परीक्षाएं स्थगित कर दीं. नई तारीख बाद में बताई जाएगी. चंडीगढ़ में सभी स्कूल शनिवार तक बंद रहेंगे. हरियाणा के पंचकूला में सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे. राजस्थान सरकार ने सीमा से लगे पांच जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं.
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
पंजाब में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं. पठानकोट, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और चंडीगढ़ में रात में बिजली बंद (ब्लैकआउट) करने का फैसला लिया गया. सीमा के पास तैनात पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई. गुजरात तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गईं.
Latest Stories
U-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना भारत, क्रिकेट के नए वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी का धमाल; इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां
RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव
