Accretion Nutraveda IPO की बंपर लिस्टिंग होने की उम्मीद, एक लॉट पर मिलेगा 4.65% का गेन; चेक करें GMP
Accretion Nutraveda का IPO 28 जनवरी को खुला था और आज 30 जनवरी को बंद हो रहा है. इसका प्राइस बैंड ₹122 से ₹129 प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी इस इश्यू से कुल ₹24.77 करोड़ जुटाना चाहती है. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है. यानी इसमें किसी पुराने निवेशक की हिस्सेदारी बिक्री के लिए नहीं रखी गई है.
Accretion Nutraveda IPO: शेयर बाजार में जब कोई नया IPO आता है तो निवेशकों की नजर सबसे पहले तीन बातों पर रहती है. मांग कितनी है, ग्रे मार्केट में क्या भाव चल रहा है और लिस्टिंग के दिन क्या फायदा हो सकता है. इन्हीं सवालों के बीच Accretion Nutraveda का SME IPO चर्चा में है. यह इश्यू 28 जनवरी को खुला था और आज इसके लिए बोली लगाने का आखिरी दिन है. कंपनी आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट बनाती है.
यह आज के दौर में तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर माना जाता है. लेकिन बाजार के संकेत फिलहाल बहुत ज्यादा उत्साह वाले नहीं दिख रहे हैं. ग्रे मार्केट प्रीमियम शून्य है और सब्सक्रिप्शन भी सीमित दायरे में रहा है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि यह आईपीओ किन वजहों से आया है, पैसा कहां इस्तेमाल होगा और अब तक रिस्पॉन्स कैसा रहा है.
IPO की जानकारी
Accretion Nutraveda का IPO 28 जनवरी को खुला था और आज 30 जनवरी को बंद हो रहा है. इसका प्राइस बैंड ₹122 से ₹129 प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी इस इश्यू से कुल ₹24.77 करोड़ जुटाना चाहती है. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है. यानी इसमें किसी पुराने निवेशक की हिस्सेदारी बिक्री के लिए नहीं रखी गई है. शेयर अलॉटमेंट 2 फरवरी को होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में 3 फरवरी को शेयर आ सकते हैं. जिनको अलॉटमेंट नहीं होगा, उन्हें उसी दिन रिफंड मिल जाएगा. कंपनी का शेयर 4 फरवरी को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकता है.
कहां खर्च होगा पैसा
कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने में लगाया जाएगा. करीब ₹4.22 करोड़ मौजूदा फैक्ट्री में मशीनें खरीदने और ऑटोमेशन बढ़ाने पर खर्च होंगे. लगभग ₹8.03 करोड़ नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए मशीनरी पर लगाए जाएंगे. इसके अलावा ₹5.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल यानी रोजमर्रा के खर्चों और कारोबार चलाने के लिए रखे गए हैं. बाकी पैसा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में इस्तेमाल किया जाएगा.
लॉट साइज और एंकर निवेश
इस IPO का लॉट साइज 2,000 शेयर का है. रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट लेने होंगे, यानी 4,000 शेयर. इसके लिए न्यूनतम निवेश करीब ₹2.58 लाख बैठता है. कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से ₹7 करोड़ जुटा चुकी है.
ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन का हाल
01 फरवरी को ग्रे मार्केट प्रीमियम 6 रुपये रहा. तीसरे दिन शाम तक IPO कुल 1.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल कैटेगरी में 2.19 गुना बोली लगी. नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 2.08 गुना आवेदन किए. QIB हिस्सा करीब 1.01 गुना भरा.

कंपनी का कारोबार
Accretion Nutraveda की स्थापना साल 2021 में हुई थी. यह आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट बनाती है. इसमें टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, पाउडर, तेल, बाम, क्रीम और जेल जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. कंपनी भारत के साथ-साथ श्रीलंका, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों में भी अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है. यह दूसरी कंपनियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग भी करती है और लिवर केयर, महिलाओं की सेहत, हड्डियों, दिमागी स्वास्थ्य और सांस से जुड़ी जरूरतों के लिए प्रोडक्ट तैयार करती है.
ये भी पढ़ें- मेनबोर्ड शांत, लेकिन SME सेगमेंट में अगले हफ्ते दिखेगी हलचल, 3 IPO देंगे दस्तक, 6 की होगी लिस्टिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
लौटेगी IPO बाजार की हरियाली! SEBI ने 8 कंपनियों को दी मंजूरी; रियल एस्टेट से लेकर टेक और एनर्जी सेक्टर तक शामिल
मेनबोर्ड शांत, लेकिन SME सेगमेंट में अगले हफ्ते दिखेगी हलचल, 3 IPO देंगे दस्तक, 6 की होगी लिस्टिंग
इंतजार की घड़ी खत्म होने के करीब, 7 से 8 महीनों में आ सकता है NSE का IPO, 3 महीने में तैयार हो जाएगा DRHP; CEO का बड़ा संकेत
NSE IPO के लिए SEBI से मिली हरी झंडी, जारी किया NOC; जानें कब तक आ सकता है इश्यू
