संभव स्टील ट्यूब्स IPO को आखिरी दिन मिला इतना सब्सक्रिप्शन, इतने रुपये पर पहुंचा GMP
Sambhv Steel Tubes IPO: संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 77 से 82 रुपये प्रति शेयर रखा था. संभव स्टील ट्यूब्स का IPO निवेश के लिए 25 जून 2025 को ओपन हुआ था और 27 जून 2025 को बंद हुआ.
Sambhv Steel Tubes IPO: संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को आखिरी दिन निवेशकों से जोरदार सब्सक्रिप्शन मिला. संभव स्टील ट्यूब्स के IPO को 30.33 गुना सब्सक्राइब किया गया. शुक्रवार 27 जून को आखिरी दिन रिटेल कैटेगरी को 8.56 गुना सब्सक्राइब किया गया. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 66.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी को 33.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. संभव स्टील ट्यूब्स ने एंकर निवेशकों से 161.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
पब्लिक ऑफर का साइज
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 77 से 82 रुपये प्रति शेयर रखा था. IPO में 440 करोड़ रुपये की वैल्यू के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था. कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त इनकम का उपयोग कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.
क्या करती है कंपनी?
संभव स्टील 31 मार्च 2024 तक स्थापित क्षमता के मामले में भारत में इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड (IRW) स्टील पाइप और स्ट्रक्चरल ट्यूब (खोखले सेक्शन) के प्रमुख मैन्युफैक्चरर में से एक है. नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. संभव स्टील ट्यूब्स का स्टॉक 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकता है.
कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?
संभव स्टील ट्यूब्स का IPO निवेश के लिए 25 जून 2025 को ओपन हुआ था और 27 जून 2025 को बंद हुआ. शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 30 जून 2025 को फाइनल हो सकता है. संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग की तारीख बुधवार 2 जुलाई 2025 तय की गई है.
संभव स्टील ट्यूब्स IPO का GMP
संभव स्टील ट्यूब्स IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 12 रुपये पर है. 82 रुपये के अपर प्राइस बैंड के साथ संभव स्टील ट्यूब्स IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 94 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है. प्रति शेयर निवेशकों को 14.63 फीसदी का मुनाफा हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यह सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे निवेश सलाह या सिफारिश के रूप में न माना जाए. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है.
Latest Stories
17 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा यह SME IPO, जोरदार है वित्तीय प्रदर्शन; जानें कंपनी का कारोबार
सुस्त बाजार में भी ₹21000 तक का फायदा करा सकता है ये IPO! USA-UAE तक मौजूदगी, GMP दे रहा मजबूत संकेत
Innovision IPO vs Rajputana Stainless IPO: किसका GMP जीरो, किसका है दमदार; जानें- पब्लिक इश्यू की चुनौतियां
