जेब में पैसा रखें तैयार! 17 अप्रैल से खुलेगा ₹1105 करोड़ का ये IPO, प्राइस बैंड तय, दांव से पहले जान लें कंपनी से जुड़े रिस्‍क

Citius TransNet Investment Trust का ₹1105 करोड़ का IPO 17 से 21 अप्रैल तक खुलेगा. कंपनी जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करेगी. कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड सीमित है इसलिए निवेश से पहले जोखिम समझना जरूरी है.

Citius TransNet Investment Trust IPO Image Credit: canva/AI image

Citius TransNet Investment Trust IPO: आईपीओ बाजार में जल्‍द ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े एक दिग्‍गज की एंट्री होने वाली है, जिसका नाम Citius TransNet Investment Trust है. यह कंपनी अपना IPO बाजार में उतारने जा रही है. यह इश्यू 17 अप्रैल से खुलकर 21 अप्रैल तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. खास बात यह है कि यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी ₹1105 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. अगर आप भी इसमें दांव लगाने की सोच रहे हैं तो कंपनी से जुड़े रिस्‍क और फायदे के बारे में जान लें.

IPO साइज और प्राइस बैंड

  • कंपनी 11.05 करोड़ यूनिट जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 होगी.
  • प्राइस बैंड: ₹99 से ₹100 प्रति यूनिट
  • कुल इश्यू साइज: ₹1105 करोड़

कौन होगा बुक लीड मैनेजर?

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, Ambit और ICICI Securities हैं, जबकि KFin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा.

अहम तारीखें

  • IPO ओपन: 17 अप्रैल
  • IPO क्लोज: 21 अप्रैल
  • अलॉटमेंट: 24 अप्रैल
  • डिमैट शेयर क्रेडिट: 27 अप्रैल
  • लिस्टिंग: 29 अप्रैल (NSE और BSE पर)

लॉट साइज

रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं.
1 लॉट = 150 यूनिट
इसके बाद मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिजली का तार बनाने वाली कंपनी का बड़ा दांव! अब नए सेग्‍मेंट में एंट्री, शेयरों में हलचल, FIIs के फेवरेट स्‍टॉक पर रखें नजर

निवेश से पहले जान लें जोखिम

  • कंपनी का ऑपरेटिंग ट्रैक रिकॉर्ड सीमित है. पिछले 3 सालों से कंपनी घाटे में रही है.
  • रेवेन्यू कुछ ही प्रोजेक्ट्स पर निर्भर है.
  • इसके अलावा टोल कलेक्शन और ट्रैफिक में गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ सकता है. इसलिए निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है.
  • आईपीओ का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम भी फ्लैट है. इंवेस्‍टरगेन के मुताबिक Citius Transnet InvIT IPO का जीएमपी लगातारर 6 सेशन से ₹0 पर है. यानी इस पर कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिल रहा है.

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?

IPO से जुटाए गए पैसे का बड़ा हिस्सा कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स में लगाएगी. कंपनी ₹1000 करोड़, SRPL और अन्य प्रोजेक्ट्स (TEL, JSEL, Dhola, Dibang) में निवेश करेबी. बाकी रकम दूसरे खर्चों को बैलेंस करने में करेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.