IPO Next week: IPO निवेशकों के लिए व्यस्त रहेगा अगला हफ्ता, 3 मेनबोर्ड, 1 SME और लिस्टिंग पर नजर
अगले सप्ताह कई कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इस बार मेनबोर्ड सेगमेंट में तीन बड़े IPO खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा SME सेगमेंट में भी एक IPO निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
IPO Next week: शेयर बाजार में हाल के दिनों में कई IPO की लिस्टिंग कमजोर रही है और कुछ निवेशकों को नुकसान भी हुआ है. इसके बावजूद आने वाले हफ्ते में IPO बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है. अगले सप्ताह कई कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इस बार मेनबोर्ड सेगमेंट में तीन बड़े IPO खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा SME सेगमेंट में भी एक IPO निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
वहीं कुछ कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी अगले हफ्ते होने वाली है. ऐसे में निवेशकों की नजर इन नए इश्यू और उनकी लिस्टिंग पर रहेगी. अगर आप भी IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह हफ्ता काफी अहम साबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि अगले सप्ताह कौन-कौन से IPO बाजार में आने वाले हैं और उनकी मुख्य जानकारी क्या है.
Rajputana Stainless IPO
Rajputana Stainless का IPO 9 मार्च 2026 को खुलेगा और 11 मार्च तक निवेश के लिए खुला रहेगा. यह लगभग 254.98 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है. इसमें 17.7 मिलियन नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा 6.3 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस IPO में निवेश करने के लिए कम से कम 110 शेयर खरीदने होंगे. यानी न्यूनतम निवेश करीब 13,420 रुपये होगा.
Innovision IPO
Innovision कंपनी का IPO 10 मार्च 2026 को खुलेगा और 12 मार्च तक निवेश किया जा सकेगा. इस इश्यू का साइज करीब 322.84 करोड़ रुपये है. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 521 रुपये से 548 रुपये प्रति शेयर रखा है. इस IPO का लॉट साइज 27 शेयर है. यानी निवेशकों को कम से कम 14,796 रुपये निवेश करने होंगे.
Raajmarg Infra InvIT IPO
अगले हफ्ते Raajmarg Infra Investment Trust भी बड़ा पब्लिक इश्यू लाने जा रही है. इस IPO का साइज लगभग 6,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह IPO 11 मार्च 2026 को खुलेगा और 13 मार्च तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. इसमें कंपनी 600 मिलियन इक्विटी शेयर जारी करेगी. हालांकि इसका प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है.
SME सेगमेंट में भी हलचल
मेनबोर्ड IPO के अलावा SME सेगमेंट में भी गतिविधि देखने को मिलेगी. Apsis Aerocom का IPO निवेशकों के लिए खुलेगा.
इसके अलावा Srinibas Pradhan Constructions, Elfin Agro India और Acetech E-Commerce जैसी कंपनियों के शेयर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाले हैं.
SEDEMAC Mechatronics की लिस्टिंग पर नजर
अगले हफ्ते निवेशकों की नजर SEDEMAC Mechatronics के शेयरों की लिस्टिंग पर भी रहेगी. कंपनी के शेयर 11 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं. इस IPO का साइज करीब 1,087.45 करोड़ रुपये है. निवेशक अब यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि लिस्टिंग के दिन यह शेयर कैसा प्रदर्शन करता है.
ये भी पढ़ें- अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
