EPFO ने लाखों लोगों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया
EPFO Auto Settlement Limit: इस कदम से मैन्युअल वेरिफिकेशन की आवश्यकता के बिना राशि की निकासी संभव हो सकेगी. ईपीएफओ ने सदस्यों को तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए महामारी के दौरान पहली बार एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट की सुविधा शुरू की गई थी.
EPFO Auto Settlement Limit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों कर्मचारियों की बड़ी राहत देते हुए एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ा दिया है. EPFO ने ऑटो सेटलमेंट लिमिट को एक लाख रुपये ये बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है. इसे लाखों सदस्यों को जल्द से जल्द अधिक पैसा मिल सकेगा.
तीन दिन में मिल जाएगा पैसा
श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि ईपीएफओ क्लेम के ऑटो सेटलमेंट की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. वर्तमान में ऑटो क्लेम की प्रक्रिया की तरह इस तरह के दावों को तीन दिनों के भीतर मंजूरी मिल जाएगी. इस कदम से मैन्युअल वेरिफिकेशन की आवश्यकता के बिना राशि की निकासी संभव हो सकेगी.
मैन्युअल वेरिफिरेशन की पड़ती थी जरूरत
ऑटो-सेटलमेंट लिमिट में वृद्धि के साथ, सदस्य ऑटोमैटिक रूप से 5 लाख रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकते हैं. अब तक सदस्यों को 1 लाख रुपये से अधिक की अग्रिम राशि निकालने के लिए मैन्युअल वेरिफिरेशन का इंतजार करना पड़ता था. नॉन-ऑटो सेटलमेंट के लिए ईपीएफओ ग्राहकों को ईपीएफओ ऑफिस में जाना पड़ता है और मैन्युअल अनुमति की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है.
मंडाविया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले ढाई महीनों में ईपीएफओ ने 76.52 लाख क्लेम का ऑटो सेटलमेंट किया है, जो अब तक निपटाए गए सभी एडवांस क्लेम का 70 फीसदी है.
मार्च 2025 में केंद्रीय न्यासी बोर्ड की कार्यकारी समिति (EC) ने ASAC लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
सदस्यों की संख्या में इजाफा
श्रम मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, रिटायरमेंट फंड बॉडी ने अप्रैल 2025 में नेट बेसिस पर 19.14 लाख सदस्य जोड़े. रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में यह वृद्धि मार्च 2025 के स्तर की तुलना में 31.31 प्रतिशत की वृद्धि और अप्रैल 2024 की तुलना में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 1.17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है.
Latest Stories
घर में कितना रख सकते हैं सोना? छापे में कितने ग्राम तक नहीं होगा जब्त, जान लें इनकम टैक्स के ये नियम
HDFC Bank ने बदली FD ब्याज दरें, 3 साल से ज्यादा की अवधि पर बढ़ाया रेट; चेक करें नई दरें
गधे पालने के लिए सरकार कर रही मदद, दे रही 50 लाख तक रुपये; जानें कैसे मिलेगा फायदा?
