अब 25 लाख के होम लोन पर बचाए 1.85 लाख रुपये, समझ लें अपनी जरूरत का पूरा गणित
भारतीय रिजर्व बैंक ने जून 2025 में रेपो रेट में 0.50% की कटौती की, जिससे इस साल कुल 1 फीसदी की कमी हो चुकी है. इसका सीधा फायदा लोन लेने वालों को मिलेगा. 25 लाख के होम लोन पर अब EMI 771 रुपये कम हो सकती है और कुल बचत 1.85 लाख रुपये तक होगी.

Home Loan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 6 जून को अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट घटाने का फैसला लिया है. साल 2025 में यह तीसरी बार है जब रेपो रेट में कटौती की गई है. इस दौरान कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कमी की जा चुकी है. बैंक के इस फैसले से होम, कार और पर्सनल लोन सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा, इसका असर मौजूदा ईएमआई पर भी पड़ेगा. अगर आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो यह समय काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि आप करीब 1,85,040 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसी तरह अगर आप 20 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं और ब्याज दर 8 फीसदी के बजाय 7.5 फीसदी होती है, तो आपकी मासिक EMI करीब 16,129 रुपया हो जाती है, जबकि 8 फीसदी पर यह 16,729 रुपया होती. यानी हर महीने 600 रुपये की बचत होती है. पूरे लोन अवधि में कुल 1,44,000 रुपये का फायदा होता है. आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में होम और कार लोन लेने पर कितनी बचत हो सकती है.
होम लोन पर कितनी बचत
अगर होम लोन की बात करें तो मान लीजिए कि आपने 25 लाख रुपये का होम लोन लिया है जिसकी अवधि 20 साल है और वर्तमान ब्याज दर 8 फीसदी सालाना है, तो आपकी मासिक EMI करीब 20,911 रुपये बनती है. अब अगर ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती होती है और यह 7.5 फीसदी हो जाती है, तो आपकी EMI घटकर लगभग 20,140 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने करीब 771 रुपये की सीधी बचत होगी. इस हिसाब से जहां पहले 8 फीसदी के ब्याज दर से 20 साल में ₹25,18,640 रुपया का पेमेंट करना पड़ता तो वही कटौती के बाद आपको 23,33,600 रुपये का ही पमेंट करना होगा और आप 1,85,040 रुपये तक बचत कर सकते हैं.
कार लोन पर कितनी बचत
अगर कार लोन की बात करें तो मान लीजिए आपका ऑटो लोन अमाउंट 8 लाख रुपये है और लोन की अवधि 7 साल की है. वर्तमान में ब्याज दर 9.10 फीसदी सालाना है, तो इस हिसाब से आपकी मासिक ईएमआई लगभग 12,897 रुपये बनती है. अब अगर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटकर 8.60 फीसदी हो जाती है, तो नई ईएमआई घटकर लगभग 12,642 रुपये रह जाएगी. इस तरह हर महीने 255 रुपये की और कुल अवधि में 21,420 रुपये की बचत हो सकती है.
ये भी पढ़ें- RBI ने 0.50% सस्ता किया कर्ज, जानें होम, कार, पर्सनल लोन पर कितनी बचेगी EMI, तुरंत FD कराने का मौका
जून 2025 के लिए प्रमुख बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) द्वारा दिए जा रहे होम लोन की ब्याज दर.
बैंक | 30 लाख तक | 30 लाख से 75 लाख तक | 75 लाख से ऊपर |
---|---|---|---|
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 8.00% – 9.20% | 8.00% – 9.20% | 8.00% – 9.20% |
एचडीएफसी बैंक | 8.45% से शुरू | 8.45% से शुरू | 8.45% से शुरू |
बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
आईसीआईसीआई बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
एक्सिस बैंक | 8.75% – 12.80% | 8.75% – 12.80% | 8.75% – 9.65% |
फेडरल बैंक | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.05% – 9.85% | 8.00% – 9.75% | 8.00% – 9.75% |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.00% – 9.65% | 8.00% – 9.65% | 8.00% – 9.90% |
केनरा बैंक | 8.00% – 10.75% | 7.95% – 10.75% | 7.90% – 10.65% |
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
आईडीबीआई बैंक | 8.40% से शुरू | 8.40% से शुरू | 8.40% से शुरू |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 8.05% – 11.25% | 8.05% – 11.25% | 8.05% – 11.25% |
आरबीएल बैंक | 9.00% से शुरू | 9.00% से शुरू | 9.00% से शुरू |
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस | 8.00% से शुरू | 8.00% से शुरू | 8.00% से शुरू |
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.50% – 14.50% | 8.50% – 14.50% | 8.50% – 11.45% |
सम्मान कैपिटल (पूर्व में इंडिया बुल्स) | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
आदित्य बिड़ला कैपिटल | 8.50% से शुरू | 8.50% से शुरू | 8.50% से शुरू |
इंडिया शेल्टर फाइनेंस | 11.59% से शुरू | 11.59% से शुरू | 11.59% से शुरू |
एलएंडटी फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
पिरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
नोट: ब्याज दरें 29 मई 2025 तक की हैं और समय के साथ इनमें बदलाव संभव है.
Latest Stories

गोल्ड लोन लेने वालों को अब मिलेगा ज्यादा पैसा, RBI कर रहा बड़ी तैयारी, 1 लाख के सोने पर इतना मिलेगा कर्ज

अब नहीं किया FD में निवेश तो पछताएंगे, RBI के रेट कट के बाद ब्याज दरों में आ सकती है बड़ी गिरावट

इस दिन ठप रहेगी HDFC की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा, जानें कैसे करें ट्रांजैक्शन
