Centralised KYC system क्या है, और कैसे करेगा आपकी मदद, देखें वीडियो
बाजार नियामक सेबी, वित्त मंत्रालय और अन्य वित्तीय नियामकों के साथ मिलकर एक केंद्रीकृत KYC यानी (नो योर कस्टमर) सिस्टम शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने इसकी पुष्टि की है. केंद्रीकृत केवाईसी एक ऐसा ऑनलाइन डेटाबेस है, जो ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को एक जगह व्यवस्थित रूप से संभालता है. इसका मकसद वित्तीय संस्थानों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान और तेज करना है.
\
जब पांडे से सामान्य केवाईसी सिस्टम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पीटीआई को बताया, “हां, हम इस दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं. हम एक ऐसा सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहद प्रभावी हो. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस पहल के लिए गठित समिति की अध्यक्षता वित्त सचिव कर रहे हैं, और इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जोर-शोर से प्रयास चल रहे हैं. तो क्या है इसकी प्रक्रिया यहां वीडियो में देखें.
More Videos
Gold Loan का बढ़ता खतरा! पुराना कर्ज चुकाने के लिए सोना गिरवी रख रहे लोग?
EPFO New Rules: नौकरी गई तो PF का पैसा तुरंत नहीं निकाल पाएंगे? जानें नए नियम
60 दिन के बोनस का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपए!
