बिकवाली से हाहाकार! 33 दिन में भयंकर टूटे ये 3 स्टॉक्स, लिस्ट में टाटा ग्रुप का भी शेयर शामिल
बाजार में इन दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालिया गिरावट के बाद कई शेयरों ने रिकवरी की है. हालांकि, कई शेयर अभी भी जूझ रहे हैं. 2026 की शुरुआत से यानी 33 दिन में अब तक करीब 40 प्रतिशत तक टूट चुके हैं. आइए ऐसे ही तीन अंडर-परफॉर्मिंग स्टॉक्स के बारे में जानते हैं.
सोमवार के कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 943.5 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी करीब 263 अंक यानी 1.06 प्रतिशत चढ़कर 25,088.4 के स्तर पर बंद हुआ. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में सेंसेक्स में 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 50 में करीब 0.52 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. हालांकि बाजार की इस तेजी के बावजूद कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो 2026 की शुरुआत से यानी 33 दिन में अब तक करीब 32 प्रतिशत तक टूट चुके हैं. आइए ऐसे ही तीन अंडर-परफॉर्मिंग स्टॉक्स के बारे में जानते हैं.
Transformers and Rectifiers India Limited
सोमवार को कंपनी के शेयर 230.2 रुपये पर लाल निशान में बंद हुआ. साल 2026 में अब तक इस शेयर ने 25 प्रतिशत से ज्यादा का निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में यह करीब 71 प्रतिशत टूट चुका है. यह शेयर अपने 52-वीक हाई 594.8 रुपये से करीब 61 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है.
कंपनी भारत में ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल है. इसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो सिंगल फेज पावर ट्रांसफॉर्मर, फर्नेस ट्रांसफॉर्मर, रेक्टिफायर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर तक फैला हुआ है. इसके अलावा कंपनी लोकोमोटिव ट्रैक्शन, मोबाइल सब स्टेशन, सोलर एप्लिकेशन और ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़े स्पेशल ट्रांसफॉर्मर भी बनाती है.
Tejas Networks Limited
तेजस नेटवर्क्स का शेयर सोमवार को 328.3 रुपये पर बंद हुआ था. यह कंपनी टेलीकॉम और डेटा नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में काम करती है और Tata Group से जुड़ी Panatone Finvest की सब्सिडियरी है. साल 2026 में अब तक इस शेयर में 27 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जबकि पिछले एक साल में यह 61 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है. फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई 914.5 रुपये से करीब 64 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
OneSource Specialty Pharma Limited
कंपनी के शेयर सोमवार को 1,210 रुपये पर लाल निशान में बंद हुए थे. कंपनी बायोलॉजिकल इंजेक्टेबल दवाओं के रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल सप्लाई के साथ-साथ CDMO सर्विसेज भी देती है. साल 2026 में अब तक इस शेयर में 32 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जबकि पिछले एक साल में यह करीब 19 प्रतिशत टूटा है. फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई 2,249.65 रुपये से करीब 46 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या इस गिरते शेयर में लगेगा ब्रेक? कंपनी को मिले लाखों के डिफेंस ऑर्डर, भाव 100 रुपये से कम
3 फरवरी होगा बाजार के लिए स्पेशल, 5 साल की सबसे बड़ी आएगी सिंगल-डे रैली? ये शेयर कर सकते कमाल!
Stocks to Watch: Thermax, Indus Towers से लेकर RailTel तक फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें नजर!
अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने से इन सेक्टर्स को सीधा फायदा, शेयरों पर रखें नजर
