ब्रोकरेज ने इन 3 सोलर शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, कहा खरीद लें स्टॉक; 86% तक की आ सकती है तेजी
अमेरिका की 126% CVD ड्यूटी के बावजूद PL कैपिटल सोलर शेयरों पर बुलिश है. ब्रोकरेज ने Waaree Energies, Vikram Solar और Premier Energies पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. मजबूत ऑर्डर बुक, घरेलू फोकस और विविध सप्लाई चेन के चलते कंपनियों पर ड्यूटी का असर सीमित माना गया है.
अमेरिका द्वारा भारतीय सोलर सेल्स पर 126% की प्रारंभिक काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) लगाने के फैसले के बाद भले ही बाजार में हलचल देखने को मिली हो लेकिन ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर कैपिटल (PL Capital) ने भारतीय सोलर कंपनियों को लेकर सकारात्मक रुख बरकरार रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस ड्यूटी का कवर किए गए शेयरों पर कोई बड़ा फाइनेंशियल असर नहीं पड़ेगा और मौजूदा स्तरों पर निवेशकों के लिए अवसर बन सकता है. 24 फरवरी 2026 को अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह ड्यूटी लगाने की घोषणा की थी जिसका अंतिम निर्णय 6 जुलाई 2026 को आना है. PL Capital ने 3 प्रमुख सोलर शेयरों पर Buy रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस जारी किया है.
ब्रोकरेज की राय
PL कैपिटल ने अपने कवर किए गए शेयरों पर रेटिंग और अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है.
- Premier Energies: BUY | CMP ₹729 | टारगेट ₹892 (करीब 22% की तेजी)
- Waaree Energies: BUY | CMP ₹2,709 | टारगेट ₹3,600 (करीब 33% की तेजी की उम्मीद)
- Vikram Solar: BUY | CMP ₹175 | टारगेट ₹326 (करीब 86% की तेजी की उम्मीद)
Waaree Energies: सप्लाई चेन मजबूत, US ऑर्डर बुक सुरक्षित
ब्रोकरेज के अनुसार, Waaree अपनी सेल सोर्सिंग उन देशों से करती है जहां करीब 10% ड्यूटी है और दक्षिण-पूर्व एशिया से दूरी बनाए रखती है. कंपनी 2019 से चीन से सोर्सिंग बंद कर चुकी है. Waaree की अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 2.6 गीगावॉट है, जिसे 2026 के मध्य तक 4.2 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना है. टेक्सास में 1.6GW की नई यूनिट और एरिजोना में 1GW HJT प्लांट का अधिग्रहण इस विस्तार का हिस्सा है. दिसंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 600 अरब रुपये की थी, जिसमें 50-60% निर्यात ऑर्डर शामिल हैं.
Vikram Solar: यूरोप और एशिया पर फोकस
ब्रोकरेज का कहना है कि Vikram Solar का 126% ड्यूटी से प्रभावित होने वाला कोई निर्यात एक्सपोजर नहीं है. कंपनी ने रणनीतिक रूप से अमेरिका से फोकस हटाकर घरेलू बाजार, यूरोप और APAC क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है.
Premier Energies: पूरी तरह घरेलू ऑर्डर बुक
ब्रोकरेज ने कहा है कि Premier Energies की 9.4GW (दिसंबर 2025 तक) की पूरी ऑर्डर बुक घरेलू है इसलिए अमेरिकी ड्यूटी का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: 1300% मल्टीबैगर रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड, अब EV में एंट्री, मेगा ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट, ₹30 से सस्ता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन सेंटीमेंट्स ने बदला निवेशकों का मूड, बेचने लगे शेयर; जानें क्यों 500 अंक टूटा सेंसेक्स
Vishal Mega Mart में बड़ी ब्लॉक डील से शेयर 7% फिसला, मजबूत Q3 रिजल्ट के बावजूद क्यों भाग रहे निवेशक
आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
