Closing Bell: दो दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 321 अंक और 81 अंक तेजी के साथ बंद
शेयर बाजार में दो दिन की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तेजी में बंद हुए. सेंसेक्स जहां 321 अंक तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 81 अंक चढ़कर बंद हुआ. इसके अलावा ब्रॉड और सेक्टोरल मार्केट में भी चौतरफा खरीदारी का रुख रहा.

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार दो दिन की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को संभलता नजर आया. बेंचमार्क इंडेक्स जहां 321 और निफ्टी 81 अंक तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं, ब्रॉड मार्केट में हुई चौतरफा खरीदारी के चलते सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. इसी तरह सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG और PSU बैंक को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.
कैसा रहा सेंसेक्स का हाल?
सेंसेक्स की ओपनिंग 81,591.03 अंक पर हुई. इसके बाद 81,106.98 अंक इंट्रा डे लो और 81,816.89 अंक के इंट्रा डे हाई के बीच कारोबार हुआ. दिन के आखिर में 0.39 फीसदी तेजी के साथ 320.70 अंक चढ़कर 81,633.02 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान इंडसइंड बैंक 2.49 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा, वहीं, 0.60 फीसदी गिरावट के साथ बजाज फाइनेंस टॉप लूजर स्टॉक रहा.

निफ्टी का कैसा रहा कारोबार?
सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी गुरुवार को तेजी में बंद हुआ. निफ्टी 24,825.10 अंक पर ओपन हुआ. इसके बाद 24,677.30 अंक के इंट्रा डे लो और 24,892.60 इंट्रा डे हाई के बीच कारोबार हुआ. दिन के आखिर में 0.33 फीसदी तेजी के साथ 81.15 अंक चढ़कर 24,833.60 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी इंडसइंड 2.47 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा और HDFC Life 1 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा.

ब्रॉड मार्केट चौतरफा खरीदारी
ब्रॉड मार्केट में गुरुवार को चौतरफा खरीदारी हुई. हालांकि, इस दौरान कोई भी इंडेक्स 1 फीसदी तक नहीं चढ़ पाया. 0.85 फीसदी तेजी के साथ निफ्टी मिडकैप 50 टॉप गेनर रहा. इसके अलावा सिर्फ वोलैटिलिटी ट्रैकर इंडिया विक्स में गिरावट देखी गई.
ब्रॉड मार्केट इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी 100 | 25,479.05 | 0.47 |
निफ्टी 200 | 13,864.05 | 0.5 |
निफ्टी 500 | 22,893.30 | 0.5 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 16,065.80 | 0.85 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 57,535.00 | 0.69 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 17,900.70 | 0.66 |
इंडिया वीआईएक्स | 16.27 | -9.72 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 21,181.85 | 0.65 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 8,565.35 | 0.7 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 16,784.90 | 0.47 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 19,605.55 | 0.59 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 15,919.55 | 0.51 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 16,058.25 | 0.56 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 12,883.50 | 0.5 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 23,430.05 | 0.41 |
निफ्टी500 लार्जमिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 17,535.95 | 0.53 |
FMCG और सरकारी बैंकों पर दिखा दबाव
सेक्टोरल इंडेक्स में गुरुवार को एफएमसीजी और निफ्टी पीएसयू बैंक दबाव में रहे. इसके अलावा सभी इंडेक्स में तेजी का रुख रहा. खासतौर पर मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी का रुख रहा. निफ्टी मेटल 1.36 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 1.25 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम 1.11 फीसदी तेजी के साथ बंद हुए.
सेक्टोरल इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी ऑटो | 23,582.10 | 0.62 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 28,577.35 | 0.29 |
निफ्टी एफएमसीजी | 55,616.00 | -0.16 |
निफ्टी आईटी | 37,788.05 | 0.86 |
निफ्टी मीडिया | 1,711.20 | 0.21 |
निफ्टी मेटल | 9,365.30 | 1.36 |
निफ्टी फार्मा | 21,585.80 | 0.9 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 6,791.30 | -0.09 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 27,741.10 | 0.87 |
निफ्टी रियल्टी | 956.75 | 1.25 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 13,999.45 | 0.62 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 37,715.45 | 0.34 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 11,499.05 | 0.36 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 41,506.75 | 0.41 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 29,114.30 | 0.19 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 17,455.40 | 0.74 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 10,047.25 | 1.11 |
Latest Stories

Ola Electric की बैटरी डाउन! Q4 में घाटा बढ़ा: BUY, SELL, HOLD क्या करें निवेशक?

कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी क्यों बेच रहे हैं प्रमोटर्स और बड़े शेयरहोल्डर्स, मुनाफावसूली या कुछ और?

इस डिफेंस कंपनी के शेयर 158% चढ़े, ऑर्डर बुक भी मजबूत; फिर ब्रोकरेज ने क्यों किया डाउनग्रेड?
