TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

गिरते बाजार को भेदकर निकला ये सुपरस्टार! देश-विदेश में कंपनी का धंधा, DIIs ने खरीदे 25.85 लाख शेयर

सितंबर 2025 में DIIs ने 25,85,438 शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी जून 2025 की तुलना में बढ़ाकर 0.63 फीसदी कर ली. कंपनी का मार्केट कैप 1,600 करोड़ रुपये से अधिक है. स्टॉक 52-वीक लो 27.54 रुपये से अब तक 20 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का ROE 12 फीसदी और ROCE भी 12 फीसदी है.

50 रुपये से कम का शेयर Image Credit: Canva

शुक्रवार, 21 नवंबर को HMA Agro Industries Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक 5 फीसदी से अधिक उछलकर अपर सर्किट के साथ 33.04 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 31.46 रुपये था. कंपनी का 52-वीक हाई 47.40 रुपये और लो 27.54 रुपये है. स्टॉक 50 रुपये से नीचे चल रहा है. सितंबर 2025 में DIIs ने 25,85,438 शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी जून 2025 की तुलना में बढ़ाकर 0.63 फीसदी कर ली. कंपनी का मार्केट कैप 1,600 करोड़ रुपये से अधिक है.

कंपनी क्या करती है

HMA Agro Industries भारत की प्रमुख फूड ट्रेड कंपनी है जो कृषि और खाद्य उत्पादों के एक्सपोर्ट में एक्टिव है. यह देश की सबसे बड़ी फ्रोजन भैंस का मांस निर्यात करने वाले कंपनियों में से एक है. कुल निर्यात का 10 फीसदी से अधिक हिस्सा रखती है. कंपनी के ब्रांड—Black Gold, Kamil और HMA—40 से ज्यादा देशों में भेजे जाते हैं. इसके चार इंटीग्रेटेड प्लांट अलीगढ, मोहाली, आगरा और परभनी में चल रहे हैं और हरियाणा में नया प्लांट लगाने की तैयारी है.

तिमाही और हाफ-ईयर नतीजों में जबरदस्त तेजी

कंपनी ने Q2FY26 में बेहद मजबूत नंबर पेश किये. रेवेन्यू Q1FY26 के मुकाबले 92 फीसदी बढ़कर 2,155.34 करोड़ रुपये हो गया. वहीं H1FY25 से H1FY26 के आधार पर रेवेन्यू में 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. EBITDA में 692 फीसदी की उछाल के साथ यह 131.57 करोड़ रुपये रहा और PAT में तो 14,940 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया, जो बढ़कर 89.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

उत्पादन क्षमता और देशभर में आधुनिक प्लांट

कंपनी की टोटल डेली प्रोडक्शन कैपेसिटी 1,472 MT है. इसके प्लांट आगरा, उन्नाव, पंजाब, अलीगढ, हरियाणा और महाराष्ट्र में फैले हुए हैं. सभी सुविधाओं में ब्लास्ट फ्रीजर, मेटल डिटेक्टर और आधुनिक ऑटोमेटेड मशीनरी लगी है.

DIIs की बड़ी खरीद और शेयर का रुझान

सितंबर 2025 में DIIs ने 25,85,438 शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी जून 2025 की तुलना में बढ़ाकर 0.63 फीसदी कर ली. कंपनी का मार्केट कैप 1,600 करोड़ रुपये से अधिक है. स्टॉक 52-वीक लो 27.54 रुपये से अब तक 20 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का ROE 12 फीसदी और ROCE भी 12 फीसदी है.

इसे भी पढ़े- इस कंपनी ने किए 2 इंटरनेशनल डील, ऑर्डर बुक और ग्रोथ मचा रहा धमाल, शेयर भाव ₹60 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.