नेट जीरो टारगेट की ओर GAIL का बड़ा दांव, 178 मेगावॉट विंड प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी 1736 करोड़ रुपये; निवेशक रखें रडार पर
GAIL (India) Ltd ने महाराष्ट्र में 178.2 मेगावॉट विंड पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 1736.25 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. यह कदम कंपनी के 2035 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य का हिस्सा है. नई क्षमता कंपनी के मौजूदा विंड पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगी और प्रोजेक्ट 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. GAIL 2035 तक 3.4 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करना चाहती है.
GAIL wind power project: देश की प्रमुख गैस ट्रांसमिशन कंपनी GAIL (India) Ltd ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी महाराष्ट्र में 178.2 मेगावॉट क्षमता का विंड पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 1736.25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यह निवेश कंपनी के 2035 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है. कंपनी जिस तरह से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है, उससे निवेशकों की नजर इस पर टिकी रहने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि कंपनी के शेयर का क्या हाल है और यह प्रोजेक्ट कब तक पूरा होगा.
बोर्ड ने दी मंजूरी, 24 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट
रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में इस निवेश को मंजूरी दी. यह 178.2 मेगावॉट की नई क्षमता कंपनी के मौजूदा 117.95 मेगावॉट विंड पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगी. प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड के 24 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में कंपनी के विंड प्रोजेक्ट गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में संचालित हो रहे हैं.
सोलर और अन्य क्लीन एनर्जी में भी मौजूदगी
कंपनी के पास राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 27 मेगावॉट की सोलर ऊर्जा परियोजनाएं भी हैं. इसके अलावा कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन और कंप्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं में भी निवेश कर रही है, ताकि राष्ट्रीय ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप अपनी भूमिका मजबूत कर सके.
2035 तक 3.4 गीगावॉट रिन्यूएबल कैपिसिटी का लक्ष्य
कंपनी ने 2035 तक 3.4 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने का लक्ष्य तय किया है. साथ ही स्कोप 1 और स्कोप 2 कार्बन उत्सर्जन को 2035 तक तथा स्कोप 3 उत्सर्जन को 2040 तक नेट जीरो करने की योजना है. GAIL देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनी है, जिसके पास लगभग 180001 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क है.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 169.53 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में इसमें 0.25 फीसदी की गिरावट देखी गई. हालांकि पिछले 5 ट्रेडिंग सत्रों में शेयर में 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं बीते एक महीने में इसमें 0.42 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: 3 महीने बाद लौटी विदेशी खरीदारी, फरवरी में FPIs ने डाली ₹22615 करोड़ की रकम; फिर भी दबाव में बाजार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस स्टॉक में जोरदार हलचल! अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, एक साल के निचले स्तर से 102% उछले शेयर
3 महीने बाद लौटी विदेशी खरीदारी, फरवरी में FPIs ने डाली ₹22615 करोड़ की रकम; फिर भी दबाव में बाजार
20 रुपये से कम के इन स्टॉक्स में LIC ने लगा रखा है दांव, इतनी है हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
