Suzlon vs ACME Solar: तिमाही नतीजे धमाकेदार, 30 साल का टूटा रिकॉर्ड, जानें कौन है असली सोलर किंग
ग्रीन एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां Suzlon Energy और ACME Solar ने Q2 FY26 में जबरदस्त नतीजे पेश किए. Suzlon का PAT ₹1279 करोड़ पहुंचा, जिसमें ₹718 करोड़ का टैक्स गेन शामिल रहा, जबकि ACME Solar का PAT ₹115 करोड़ रहा जो 652% की वृद्धि दर्शाता है. ACME ने ऑपरेशनल एफिशिएंसी और स्थायी ग्रोथ से मजबूत प्रदर्शन किया.
Suzlon Energy Vs ACME Solar: भारत की ग्रीन एनर्जी इंडस्ट्री लगातार तेजी से बढ़ रही है. इस सेगमेंट की दो बड़ी कंपनियां Suzlon Energy और ACME Solar ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. दोनों की ग्रोथ रिकॉर्ड स्तर पर रही है, लेकिन सवाल यह है कि किस कंपनी का प्रदर्शन अधिक सस्टेनेबल रहा. Suzlon ने जहां टैक्स गेन के सहारे बड़ा मुनाफा दिखाया, वहीं ACME ने अपने ऑपरेशनल एफिशिएंसी के दम पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है.
रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ में दमदार उछाल
ACME Solar ने दूसरी तिमाही में 601 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के 295 करोड़ रुपये से 103 फीसदी अधिक है. कंपनी का EBITDA भी 534 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 108 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है. वहीं Suzlon Energy का रेवेन्यू 3866 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो पिछले साल की समान अवधि के 2092 करोड़ रुपये से करीब 85 फीसदी अधिक है. Suzlon का EBITDA 721 करोड़ रुपये रहा, जो लगभग 145 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है.
| पैरामीटर | ACME Solar | Suzlon Energy |
|---|---|---|
| तिमाही (Q2 FY26) | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 |
| Revenue (राजस्व) | ₹601 करोड़ | ₹3866 करोड़ |
| पिछले साल का Revenue (Q2 FY25) | ₹295 करोड़ | ₹2092 करोड़ |
| Revenue Growth (राजस्व वृद्धि) | +103.8% | +85% |
| EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) | ₹534 करोड़ | ₹721 करोड़ |
| EBITDA Growth (वृद्धि) | +108.3% | +145% |
| मुख्य कारण | ऑपरेशनल एफिशिएंसी और नई परियोजनाएं | उच्च टर्बाइन डिलीवरी और टैक्स गेन |
| फोकस | सस्टेनेबल ग्रोथ | वन टाइम गेन के साथ तेज मुनाफा |
PAT में जबरदस्त उछाल लेकिन वजह अलग
ACME Solar का शुद्ध लाभ (PAT) 115 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 15 करोड़ रुपये से 652 फीसदी अधिक है. कंपनी का PAT मार्जिन भी बढ़कर 19.1 फीसदी पर पहुंच गया, जो उसकी मजबूत ऑपरेशनल स्थिति को दिखाता है.वहीं Suzlon का PAT 1279 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो साल दर साल आधार पर 538 फीसदी की बढ़ोतरी है. हालांकि इसमें करीब 718 करोड़ रुपये का डिफर्ड टैक्स गेन शामिल है, जिससे इसका असली ऑपरेशनल मुनाफा कुछ कम दिखाई देता है.
| पैरामीटर | ACME Solar | Suzlon Energy |
|---|---|---|
| तिमाही (Q2 FY26) | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 |
| PAT (शुद्ध लाभ) | ₹115 करोड़ | ₹1,279 करोड़ |
| पिछले साल का PAT (Q2 FY25) | ₹15 करोड़ | ₹201 करोड़ |
| PAT Growth (वृद्धि) | +652% | +538% |
| PAT मार्जिन | 19.1% | 18.6% (अनुमानित) |
| मुख्य कारण | मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी और CUF सुधार | डिफर्ड टैक्स गेन ₹718 करोड़ से अतिरिक्त लाभ |
| लाभ का स्वरूप | सस्टेनेबल (टिकाऊ) | वन टाइम गेन के साथ |
सस्टेनेबल ग्रोथ बनाम वन टाइम गेन
ACME Solar की ग्रोथ पूरी तरह ऑपरेशनल एफिशिएंसी, क्षमता उपयोग और नयी प्रोजेक्ट पर आधारित रही. इसका अर्थ है कि कंपनी की ग्रोथ आने वाले क्वार्टर्स में भी बरकरार रह सकती है. इसके विपरीत Suzlon Energy का बड़ा मुनाफा टैक्स एडजस्टमेंट से जुड़ा हुआ है, यानी यह एक बार मिलने वाला लाभ है. हालांकि कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है, लेकिन टैक्स गेन के सहारे दिखाया गया मुनाफा लंबी अवधि में भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता.
ऑर्डर बुक और भविष्य की रणनीति
Suzlon की ऑर्डर बुक 6.2 गीगावाट तक पहुंच गई है, जिससे उसके पास आने वाले समय में प्रोजेक्ट डिलीवरी की मजबूत पाइपलाइन है. वहीं ACME Solar ने 7390 मेगावाट का पोर्टफोलियो और बड़े बैटरी एवं स्टोरेज (BESS) ऑर्डर हासिल किए हैं. यह कंपनी की डॉयवर्स और टेक्निक बेस्ड रणनीति को दिखाता है, जो उसे भविष्य में परमानेंट ग्रोथ के रास्ते पर रखेगी.
ये भी पढ़ें- RSI लेवल 30 से नीचे ट्रेड कर रहे ये शेयर, लंबी रेस की तैयारी! रडार में रखें स्टॉक्स
निवेशकों के लिए क्या संकेत
लंबी अवधि के निवेशक के लिए ACME Solar अधिक स्थिर विकल्प दिखाई देती है क्योंकि इसका प्रदर्शन वास्तविक ऑपरेशनल सुधार पर आधारित है. Suzlon Energy ने तिमाही में मजबूत नतीजे दिखाए हैं, लेकिन टैक्स गेन पर निर्भरता इसे थोड़ा जोखिमभरा बनाती है. दोनों कंपनियों ने ग्रीन एनर्जी सेक्टर में शानदार ग्रोथ दिखाई है, लेकिन सस्टेनेबल परफॉर्मेंस के लिहाज से ACME Solar आगे दिखाई देती है जबकि Suzlon की ग्रोथ फिलहाल वन टाइम गेन से प्रभावित रही.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्यों गिर रहे Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर? जानें वजह
जोरदार रिटर्न देगा सबसे बड़े सरकारी बैंक का शेयर, इतने रुपये तक जाएगा स्टॉक; ब्रोकरेज ने कही ये बात
अगले 7 महीने में सेंसेक्स जाएगा 1 लाख, इस दिग्गज ब्रोकरेज ने बोला- इन 3 फैक्टर्स से बाजार को लग जाएंगे पंख!
