भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की पसंद बने ये 5 स्टॉक्स, FII होल्डिंग 50% के पार; जानें लिस्ट में कौन हैं शामिल

दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग डेटा में उन भारतीय कंपनियों की तस्वीर सामने आई है, जिनमें विदेशी संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. इस रिपोर्ट में 360 One WAM Limited, Redington Limited, Dr Agarwals Health Care Limited, Five-Star Business Finance Limited और One97 Communications Limited जैसे स्टॉक्स शामिल हैं, जहां एफआईआई की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है.

विदेशी निवेशक Image Credit: money9live.com

FII holding stocks: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की भूमिका हमेशा निर्णायक मानी जाती रही है. जब किसी कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी पचास फीसदी से ऊपर पहुंच जाती है, तो इसे विदेशी निवेशकों के मजबूत भरोसे का संकेत माना जाता है. दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग डेटा पर नजर डालें, तो कुछ चुनिंदा लार्ज और मिडकैप कंपनियां ऐसी हैं, जहां एफआईआई की हिस्सेदारी 51 फीसदी से लेकर 65 फीसदी से भी अधिक है. इन कंपनियों का मार्केट कैप 12,763 करोड़ रुपये से लेकर 74,226 करोड़ रुपये तक फैला हुआ है, जो यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक न सिर्फ ग्रोथ बल्कि स्थिरता वाले बिजनेस मॉडल को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.

360 One WAM Limited

360 One WAM Limited भारत की प्रमुख वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में गिनी जाती है. यह कंपनी खासतौर पर हाई नेटवर्थ और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ निवेशकों को कस्टमाइज्ड इनवेस्टमेंट सॉल्यूशन प्रदान करती है. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 65.51 फीसदी रही, जो इस सूची में सबसे अधिक है. प्रमोटर होल्डिंग 6.25 फीसदी रही, जबकि डीआईआई की हिस्सेदारी 10.82 फीसदी और पब्लिक होल्डिंग 17.41 फीसदी पर सीमित रही.

Redington Limited

Redington Limited टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन और आईटी डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की एक बड़ी कंपनी है. यह कई ग्लोबल टेक ब्रांड्स के प्रोडक्ट भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई करती है. दिसंबर 2025 में कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 61.94 फीसदी रही. डीआईआई की हिस्सेदारी 17.28 फीसदी दर्ज की गई, जबकि पब्लिक होल्डिंग 20.73 फीसदी रही.

Dr Agarwals Health Care Limited

Dr Agarwals Health Care Limited देश की प्रमुख आई केयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में शामिल है. कंपनी मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा और रिफ्रेक्टिव ट्रीटमेंट जैसी सर्विस प्रदान करती है. दिसंबर 2025 में कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 58.06 फीसदी रही. प्रमोटर होल्डिंग 32.39 फीसदी पर स्थिर रही, जबकि डीआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 7.78 फीसदी हो गई.

Five-Star Business Finance Limited

Five-Star Business Finance Limited एक एनबीएफसी है, जो छोटे कारोबारियों और सेल्फ एम्प्लॉयड व्यक्तियों को सिक्योर्ड लोन प्रदान करती है. दिसंबर 2025 तक कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 52.95 फीसदी रही. डीआईआई की हिस्सेदारी 14.74 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि प्रमोटर होल्डिंग 18.56 फीसदी रही.

One97 Communications Limited

One97 Communications Limited, जो Paytm की पेरेंट कंपनी है, डिजिटल पेमेंट और फिनटेक सेक्टर में अहम भूमिका निभाती है. दिसंबर 2025 में कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 51.75 फीसदी रही. डीआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 20.32 फीसदी हो गई, जबकि पब्लिक होल्डिंग 27.91 फीसदी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: बिना पूछे बेचा गया बीमा या कार्ड? RBI के नए नियम बदल देंगे बैंकों की सेल्स रणनीति, जानें किन बातों पर सख्ती की तैयारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.