1 साल में बदली तस्वीर! इस डिफेंस स्टॉक का कमाल; 100-200 नहीं… 5 साल में दिए 1300% प्लस रिटर्न; चेक करें डिटेल्स
कृष्णा डिफेंस एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने मुनाफे के मार्जिन को करीब 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 16 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. यह बढ़त सिर्फ बिक्री बढ़ने से नहीं, बल्कि लागत घटाने और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से हुई है.
Krishna Defence and Allied Industries Limited: डिफेंस सेक्टर की एक कंपनी ने पिछले एक साल में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कृष्णा डिफेंस एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने मुनाफे के मार्जिन को करीब 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 16 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. यह बढ़त सिर्फ बिक्री बढ़ने से नहीं, बल्कि लागत घटाने और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से हुई है.
कंपनी ने अपने खर्च कम किए, बड़े ऑर्डर हासिल किए और नई रणनीतियों पर काम किया. इसका असर कंपनी के मुनाफे पर साफ दिख रहा है. शेयर बाजार में भी कंपनी का स्टॉक तेजी दिखा रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इस कंपनी ने इतने कम समय में इतना बड़ा बदलाव कैसे किया और आगे इसकी क्या योजना है.
कंपनी का काम और शेयर का हाल
Krishna Defence and Allied Industries Limited मुंबई की कंपनी है, जो डिफेंस, सिक्योरिटी, डेयरी और किचन से जुड़े उपकरण बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,620 करोड़ रुपये है. इसका शेयर करीब 1,084 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 3.21 प्रतिशत की तेजी देखी गई. कंपनी ने पिछले 5 साल में दिया 1345.87 फीसदी है.

कमाई और मुनाफे में जबरदस्त बढ़त
Q3 FY26 में कंपनी की आय 64 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 23 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले भी इसमें 33 प्रतिशत की बढ़त हुई है. कंपनी का EBITDA 14 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 133 प्रतिशत ज्यादा है. नेट प्रॉफिट भी 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो गया. यानी करीब 150 प्रतिशत की बढ़त. कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन Q3 FY25 में 7.69 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 15.6 प्रतिशत हो गया है. यानी लगभग दोगुना.
कैसे बढ़ा मुनाफा
1. कच्चे माल की लागत कम हुई
कंपनी ने कच्चे माल पर खर्च कम किया. यह 40.58 प्रतिशत से घटकर 24.56 प्रतिशत हो गया. इससे मुनाफा बढ़ा.
2. ब्याज खर्च में कमी
कंपनी का कर्ज कम हुआ, जिससे ब्याज खर्च घटकर 21 लाख से 5.5 लाख रुपये रह गया.
3. मजदूरी खर्च घटाया
कंपनी ने अपने ऑपरेशन को बेहतर किया और मजदूरी खर्च को करीब 50 प्रतिशत तक कम कर दिया.
4. ज्यादा बिक्री से फायदा
ज्यादा बिक्री होने से कंपनी ने अपने फिक्स्ड खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज किया, जिससे मुनाफा बढ़ा.
5. सरकार के साथ समझौता
कंपनी ने स्टील मंत्रालय के साथ PLI योजना के तहत समझौता किया है. इससे आगे हाई मार्जिन प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है.
मजबूत ऑर्डर बुक
कंपनी के पास करीब 142 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं. इससे आने वाले समय में भी कमाई बनी रहने की उम्मीद है. कंपनी अगले 3 से 5 साल में 30 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ हासिल करना चाहती है. यह नई डिफेंस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और आयात को कम करने की दिशा में कदम उठा रही है. साथ ही कंपनी नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट भी शुरू करने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें- इस स्टॉक में जोरदार हलचल! अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, एक साल के निचले स्तर से 102% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
375 करोड़ का घाटा, फिर भी FIIs-DIIs ने खरीदा स्टॉक! क्या है Utkarsh Small Finance Bank की पूरी स्टोरी?
पैकेजिंग इंडस्ट्री की रानी है यह कंपनी, 35% बाजार पर कब्जा, Colgate-P&G जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, 1 महीने में 14% चढ़ा शेयर
सोमवार को ईरान-इजराइल युद्ध का बाजार पर दिखेगा असर, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के संकेत; खामनेई की मौत से गहराया संकट
