पोर्टफोलियो स्टार! इन 4 शेयरों में मुकुल अग्रवाल का बड़ा दांव, 2 से 7.56% तक खरीदी हिस्सेदारी
ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, ऐस निवेशक मुकुल अग्रवाल ने करीब 7,456.4 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले 71 स्टॉक्स में निवेश किए हुए हैं. Q2 FY26 में उन्होंने 4 SME कंपनियों में 2 फीसदी से 7.56 फीसदी तक हिस्सेदारी रखी है.
SME सेगमेंट में आने वाली कंपनियां छोटी जरूर होती हैं, लेकिन इनके बिजनेस मॉडल में तेज ग्रोथ की संभावना होती है. यही वजह है कि कई दिग्गज निवेशक भी इन कंपनियों पर भरोसा जताते हैं. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, ऐस निवेशक मुकुल अग्रवाल ने करीब 7,456.4 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले 71 स्टॉक्स में निवेश किए हुए हैं. Q2 FY26 में उन्होंने 4 SME कंपनियों में 2 फीसदी से 7.56 फीसदी तक हिस्सेदारी रखी है, जो इनके भविष्य के ग्रोथ को लेकर उनका भरोसा दिखाती है.
Solarium Green Energy
Solarium Green Energy Limited का मार्केट कैप 590.04 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 283 रुपये पर ट्रेड हो रहा था.
सितंबर 2025 में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.34 फीसदी, FII की 0.22 फीसदी, DII की 3.15 फीसदी और पब्लिक की 38.29 फीसदी थी. इसी तिमाही में मुकुल अग्रवाल ने कंपनी में 2.88 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, जिसकी वैल्यू 17.7 करोड़ रुपये है. 2018 में स्थापित इस कंपनी का फोकस इंटीग्रेटेड सोलर सॉल्यूशंस पर है और यह डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योर्मेंट और मेंटेनेंस जैसी सेवाओं के जरिए सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देती है.
OSEL Devices
OSEL Devices Limited का मार्केट कैप 1,362.48 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 770 रुपये पर ट्रेड हो रहा था.
सितंबर 2025 में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.21 फीसदी, FII की 0.59 फीसदी, DII की 3.89 फीसदी और पब्लिक की 30.31 फीसदी थी. इस तिमाही में मुकुल अग्रवाल ने कंपनी में 7.56 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जिसकी वैल्यू 106.3 करोड़ रुपये है. इसमें 13.38 लाख शेयर शामिल हैं. 2006 में शुरू हुई यह कंपनी LED डिस्प्ले सिस्टम और हियरिंग एड बनाती है और डिजिटल सिग्नेज, कॉर्पोरेट तथा हेल्थकेयर सेक्टर को टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
Unified Data Tech Solutions
Unified Data Tech Solutions Limited का मार्केट कैप 803.60 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 400 रुपये पर ट्रेड होते देखा गया.
सितंबर 2025 में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.39 फीसदी, FII की 2.60 फीसदी, DII की 5.74 फीसदी और पब्लिक की 31.26 फीसदी थी. मुकुल अग्रवाल कंपनी में 5.25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसकी वैल्यू 43.8 करोड़ रुपये है. इसमें 10.55 लाख शेयर शामिल हैं. 2010 में स्थापित यह कंपनी सिस्टम इंटीग्रेशन, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्चुअलाइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्किंग सॉल्यूशंस प्रदान करती है और बैंकिंग, इंश्योरेंस तथा मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में इसकी अच्छी पकड़ है.
Zelio E-Mobility
Zelio E-Mobility Limited का मार्केट कैप 945.09 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 446.85 रुपये पर 5 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ ट्रेड हुआ.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार को भेदकर निकला ये सुपरस्टार! देश-विदेश में कंपनी का धंधा, DIIs ने खरीदे 25.85 लाख शेयर
सितंबर 2025 में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.77 फीसदी, FII की 3.42 फीसदी, DII की 10.89 फीसदी और पब्लिक की 12.92 फीसदी थी. इस तिमाही में मुकुल अग्रवाल ने Zelio में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी वैल्यू 18 करोड़ रुपये है. इसमें 4.24 लाख शेयर शामिल हैं. 2021 में स्थापित यह कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर डिजाइन और निर्माण करती है और 2030 तक बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कारोबार के आखिरी दिन भी बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; ऐसा रहा बाजार का हाल
Reliance Q2 Results: नतीजों से पहले RIL और Jio प्लेटफॉर्म के शेयरों में गिरावट, जानें क्या है ब्रोकरेज की राय
Trent Share Price: नतीजों के बाद 7% तक उछला ट्रेंट का शेयर, मार्केट कैप में 9089 करोड़ रुपये का इजाफा
