मुकुल अग्रवाल का नया दांव, इन 10 शेयरों में ली फ्रेश इंट्री, 3 महीने में ₹1,000 करोड़ बढ़ी पोर्टफोलियो की वैल्यू
दिग्गज इन्वेस्टर मुकुल अग्रवाल ने सितंबर तिमाही में 10 नई कंपनियों में फ्रेश इंट्री ली है और कुछ पुराने शेयरों में हिस्सेदारी घटाई है. उनकी पोर्टफोलियो की टॉप होल्डिंग्स में फिनो पेमेंट्स बैंक, प्रवीण इलेक्ट्रिकल्स, और मोनेटरी इंटरनेशनल शामिल हैं. सितंबर तिमाही के अंत तक अग्रवाल का पोर्टफोलियो 75 शेयरों तक पहुंच गया जिसकी कुल वैल्यू लगभग 7,624 करोड़ रुपये रही.
भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने सितंबर 2025 तिमाही (FY26 Q2) में अपने पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने 10 नई कंपनियों में शेयर खरीदे हैं और 5 पुरानी कंपनियों के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसके अलावा उन्होंने Q2 में 9 कंपनियों के शेयरों में हिस्सेदारी घटाई है और वह 4 कंपनियों से पूरी तरह बाहर निकल गए हैं या उनकी हिस्सेदारी 1% से कम हो गई है. सितंबर तिमाही के अंत तक अग्रवाल का पोर्टफोलियो 75 शेयरों तक पहुंच गया जिसकी कुल वैल्यू लगभग 7,624 करोड़ रुपये रही. जून 2025 तिमाही में उनके पास 62 शेयरों में 6,642 करोड़ रुपये का निवेश था. यानी, सिर्फ तीन महीनों में उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू में करीब 1,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
कौन से नए शेयर खरीदे
| कंपनी का नाम | शेयरों की संख्या | होल्डिंग वैल्यू () |
|---|---|---|
| आईएफबी इंडस्ट्रीज (IFB Industries) | 5 लाख | ₹96 करोड़ |
| ओसेल डिवाइसेस (Osel Devices) | 13 लाख | ₹77 करोड़ |
| प्रोटीन ई-गव टेक (Protean eGov Tech) | 6 लाख | ₹51 करोड़ |
| यूनिफाइड डेटा टेक सॉल्यूशंस (Unified Data Tech Solutions) | 11 लाख | ₹46 करोड़ |
| विक्रन इंजीनियरिंग (Vikran Engineering) | 30 लाख | ₹31 करोड़ |
| लक्ष्मी फाइनेंस (Laxmi Finance) | 20 लाख | ₹30 करोड़ |
| सोलारियम ग्रीन एनर्जी (Solarium Green Energy) | 6 लाख | ₹20 करोड़ |
| एन आर अग्रवाल इंडस्ट्रीज (N R Agarwal Industries) | 3 लाख | ₹15 करोड़ |
| ज़ेलियो ईमोबिलिटी (Zelio EMobility) | 6 लाख | ₹12 करोड़ |
| किलिच ड्रग्स (Kilitch Drugs) | 20 लाख | ₹9 करोड़ |
हिस्सेदारी में बदलाव
मुकुल अग्रवाल ने अपने मौजूदा निवेशों जैसे ASM Technologies, Tatva Chintan Pharma, Monolithisch, Zota Healthcare और WPIL में हिस्सेदारी बढ़ाई है. वहीं, PDS, Sirca Paints, Pearl Global, Oriental Rail और Infobeans Tech जैसे शेयरों में हिस्सेदारी घटाई है.
मुकुल अग्रवाल की टॉप 10 होल्ड़िग
| कंपनी का नाम) | शेयरों की संख्या | होल्डिंग मूल्य |
|---|---|---|
| न्यूलैंड लैबोरेट्रीज (Neuland Laboratories) | 4 लाख | ₹633 करोड़ |
| एएसएम टेक्नोलॉजीज़ (ASM Technologies) | 15 लाख | ₹521 करोड़ |
| रैडिको खेतान (Radico Khaitan) | 14 लाख | ₹450 करोड़ |
| जोटा हेल्थकेयर (Zota Healthcare) | 25 लाख | ₹392 करोड़ |
| नुवामा वेल्थ (Nuvama Wealth) | 5 लाख | ₹369 करोड़ |
| पीटीसी इंडस्ट्रीज़ (PTC Industries) | 2 लाख | ₹280 करोड़ |
| डिशमैन कार्बोजन (Dishman Carbogen) | 86 लाख | ₹252 करोड़ |
| वनसोर्स स्पेशल्टी फार्मा (OneSource Specialty Pharma) | 12 लाख | ₹217 करोड़ |
| दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) | 15 लाख | ₹217 करोड़ |
| सरडा एनर्जी एंड मिनरल्स (Sarda Energy & Minerals) | 40 लाख | ₹215 करोड़ |
डेटा सोर्स: trendlyne.com
इसे भी पढ़ें: अब HAL बनाएगी पैसेंजर प्लेन, रूसी कंपनी से मिलाया हाथ, शेयरों पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या डेरिवेटिव में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1.10 करोड़ के फंड रेज अपडेट के बाद दौड़ने लगा ये स्टॉक, आई दमदार तेजी; दे चुका है 18,236% का रिटर्न
Kavach 4.0 बनाने के लिए कंपनी को मिली मंजूरी और 10% उछल गया शेयर, 5 साल में 2400% से ज्यादा दिया रिटर्न
तेल, रिटेल और टेलीकॉम के ट्रिपल इंजन से नई उड़ान को तैयार रिलायंस इंडस्ट्रीज, 20% अपसाइड भागेगा शेयर
