Nifty Outlook Feb 5: एक्सपर्ट्स बोले- कंसोलिडेशन के बाद तेजी की उम्मीद, शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, अब 26000 पर नजर

निफ्टी में बड़ी तेजी के बाद कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रेंड अभी भी बुलिश है. एक्सपर्ट्स ने अहम सपोर्ट लेवल्स के ऊपर बने रहने पर निफ्टी 26,000-26,350 की ओर बढ़ सकता है. आरबीआई नीति और वैश्विक संकेतों के चलते उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva & Money9

भारतीय शेयर बाजार में हालिया तेज उछाल के बाद निफ्टी में अब कंसोलिडेशन का दौर देखने को मिल रहा है. बुधवार को आईटी सेक्टर में बिकवाली के दबाव के बीच निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही लेकिन निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी करते हुए इंडेक्स 48 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा. मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि मौजूदा मूवमेंट एक “ब्रीदर फेज” है और जब तक निफ्टी प्रमुख सपोर्ट लेवल्स के ऊपर टिका रहता है तब तक इसका बुलिश ट्रेंड बरकरार रहेगा और निवेशकों को आने वाले सत्रों में ऊपरी स्तरों की ओर मूवमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए.

निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि मंगलवार की बड़ी तेजी और मजबूत गैप-अप के बाद बुधवार को निफ्टी ने धीरे-धीरे बढ़त दिखाई और दिन के निचले स्तर 25,563 से रिकवर किया. उन्होंने कहा, “डेली चार्ट पर एक छोटी बुलिश कैंडल बनी है, जिसमें ऊपर और नीचे दोनों ओर शैडो है. यह बाजार में बड़ी तेजी के बाद ब्रेक लेने जैसे पैटर्न को दर्शाता है. मंगलवार का बड़ा अपसाइड गैप अभी भी आंशिक रूप से भरा हुआ है, जो बुलिश संकेत माना जाता है.” उनके मुताबिक, निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और 26,000 तथा 26,350 अगले अहम रेजिस्टेंस रहेंगे, जबकि 25,600 तत्काल सपोर्ट है.

इंडेक्स के अहम लेवल

HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह ने कहा कि बुधवार के सत्र में निफ्टी ने मंगलवार को बने 25,108-25,641 के गैप को आंशिक रूप से भरा है. उन्होंने कहा, “निफ्टी 50-डे DEMA के ऊपर बंद हुआ है जो फिलहाल 25,647 के आसपास है. इंडेक्स का प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर रहना ट्रेंड को बुलिश बनाए रखता है.” उनके अनुसार, निफ्टी के लिए 25,500-25,650 का जोन अहम सपोर्ट रहेगा, जबकि ऊपर की ओर 25,863 और 26,373 प्रमुख रेजिस्टेंस हैं.

Bajaj Broking की राय

ब्रोकरेज हाउस Bajaj Broking ने भी निफ्टी पर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है. बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के मुताबिक, इंडेक्स ने दोनों तरफ शैडो के साथ एक छोटी बुलिश कैंडल बनाई है, जो स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के साथ कंसोलिडेशन का संकेत देती है. ब्रोकरेज ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,450 तत्काल सपोर्ट है जो पिछले हफ्ते के हाई और 20-डे EMA का कन्फ्युएंस है. इसके ऊपर बने रहने पर इंडेक्स 26,000 और 26,350 की ओर बढ़ सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वैश्विक संकेतों और आगामी RBI मौद्रिक नीति के चलते वोलैटिलिटी ऊंची रह सकती है. बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, मौजूदा स्तरों से किसी भी गिरावट को बाई ऑन डिप्स के तौर पर देखा जाना चाहिए क्योंकि 25,000-25,200 के बीच मजबूत सपोर्ट मौजूद है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.