खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 100 और सेंसेक्स 300 अंक टूटा; Maruti Suzuki, Bharti Airtel में बड़ी गिरावट

27 फरवरी को शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला. सेंसेक्स 309 अंक और निफ्टी 100 अंक गिरकर 25,400 के नीचे पहुंच गया. मार्केट ब्रेड्थ नकारात्मक रही, 1,195 शेयरों में गिरावट दिखी. Bharti Airtel, Maruti और JSW Steel दबाव में रहे, जबकि Tech Mahindra, HCL Tech और TCS में खरीदारी देखी गई.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9live

भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार (27 फरवरी) को कमजोर शुरुआत हुई. सुबह 9:19 बजे के आसपास सेंसेक्स 309.77 अंक यानी 0.38% की गिरावट के साथ 81,938.84 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 50 भी 100 अंक यानी 0.39% फिसलकर 25,397 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी ने 25,459.85 पर ओपनिंग की थी, लेकिन शुरुआती मिनटों में ही दबाव बढ़ गया. वहीं, मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोरी की ओर इशारा कर रही है. करीब 889 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई, जबकि 1,195 शेयरों में गिरावट देखी गई. 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि आईटी सेक्टर ने बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया.

शेयरों का हाल

निफ्टी पर कई बड़े शेयरों में दबाव नजर आया. Bharti Airtel, InterGlobe Aviation (IndiGo), Maruti Suzuki, JSW Steel और Dr Reddy’s Laboratories प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. ऑटो और मेटल शेयरों में भी कमजोरी दिखी. आईटी सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया. Tech Mahindra, HCL Tech और TCS टॉप गेनर्स में रहे.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

  • Infosys (INFY) 1.49% चढ़कर 1308.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा
  • Tech Mahindra (TECHM) 1.27% की तेजी के साथ 1379.15 रुपये पर रहा
  • HCL Tech 1.20% बढ़कर 1389.95 रुपये पर पहुंचा
  • Eternal 0.73% और Trent 0.55% की बढ़त में रहे
  • TCS भी 0.39% की हल्की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

  • Maruti Suzuki 1.62% टूटकर 14,966 रुपये पर आ गया
  • M&M 1.19% और **Bharti Airtel 1.18% फिसले
  • Hindustan Unilever 1.12% और UltraTech Cement 1.10% की गिरावट में रहे
  • Reliance Industries 0.91% और Adani Ports 0.90% नीचे रहे
  • Kotak Bank, IndiGo, ITC, Bajaj Finserv, HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और BEL में भी 0.4% से 0.8% तक की कमजोरी दर्ज की गई

एशियन मार्केट का हाल

  • जापान का निक्केई इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा. सुबह करीब 9:36 बजे निक्केई 27.79 अंक यानी 0.05% की बढ़त के साथ 58,781.18 के स्तर पर था.
  • वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स मजबूत प्रदर्शन करते हुए 189.97 अंक यानी 0.72% चढ़कर 26,571.00 पर पहुंच गया. हैंगसेंग में यह तेजी क्षेत्रीय निवेशकों की खरीदारी का संकेत दे रही है.
  • हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स दबाव में नजर आया. कोस्पी 28.03 अंक यानी 0.44% गिरकर 6,279.24 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.