अकेले इंफोसिस पूरे पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारी, भारत के आगे लगता है बच्चा
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जहां मैदान पर भारतीय सेना का दमखम देखने को मिला है. वहीं आर्थिक स्तर पर भी भारत का ही पलड़ा भारती है. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप पर भारत की महज एक कंपनी ही भारी है. तो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में कितना है अंतर यहां देखें डिटेल.
Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा समेत कई इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ऐसे में दोनों देशों के बीच न सिर्फ सैन्य क्षमता बल्कि आर्थिक स्तर को लेकर भी तुलना होने लगी है. मैदान में जहां भारतीय सेना अपना दमखम दिखा रही है, वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी भारत का पलड़ा भारी है. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की प्रमुख कंपनियों पर भारत की महज एक कंपनी इंफोसिस ही भारी है.
PSX पर मौजूद 476 प्रमुख कंपनियों का कुल मार्केट कैप जहां 5.66 लाख करोड़ रुपये है. वहीं भारत की एकमात्र लार्ज-कैप कंपनी इन्फोसिस का मार्केट कैप 6.26 लाख करोड़ रुपये (शुक्रवार के डेटा के मुताबिक) है. ऐसे में पाक स्टॉक एक्सचेंज पर भारत की महज एक कंपनी ही भारी है. वहीं दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर नजर डालें तो इसमें भी काफी अंतर देखने को मिलता है. भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की है, वहीं पाकिस्तान की जीडीपी महज 350 बिलियन डॉलर है. PSX का कुल मूल्य हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.48 लाख करोड़ रुपये) से थोड़ा ही ज्यादा है. पाकिस्तान के बेंचमार्क इंडेक्स KSE-100 की मार्केट कैप 3.31 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत की अल्ट्राटेक सीमेंट (3.34 लाख करोड़ रुपये) से भी कम है.
मल्टीनेशनल कंपनियों का अंतर
पाकिस्तान में शीर्ष छह मल्टीनेशनल कंपनियों जैसे- नेस्ले, कोलगेट-पामोलिव, पाकिस्तान टोबैको, यूनिलीवर फूड्स, GSK और एबट की कुल मार्केट कैप 36,660 करोड़ रुपये है. वहीं, भारत में इन्हीं कंपनियों की मार्केट कैप 14.8 लाख करोड़ रुपये है, जो करीब 40 गुना अधिक है. इनके रेवेन्यू में भी अंतर है: पाकिस्तान में ये जहां 17,978 करोड़ रुपये है, जबकि भारत में ये 1.73 लाख करोड़ रुपये है.
पाकिस्तान की सबसे बड़ी कंपनी भी भारत के आगे बौनी
पाकिस्तान मार्केट की सबसे बड़ी और सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी (OGDC) की मार्केट कैप 23,812 करोड़ रुपये है. वहीं भारत की ONGC कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को दर्ज किए आंकड़ों के मुताबिक 2,95,322 रुपये है. OGDC की वैल्यू भारत की जेबी केमिकल्स (23,787 करोड़ रुपये) के बराबर और इंद्रप्रस्थ गैस (27,986 करोड़ रुपये) से कम है. OGDC का GDR, जो 7.80 डॉलर पर ट्रेड करता है, 28,000 करोड़ रुपये की मार्केट कैप देता है, जो भारत की NLC इंडिया (30,000 करोड़ रुपये) से भी कम है. वहीं BSE इंडिया का मार्केट कैप 88,969 करोड़ रुपये है, जबकि PSX का मार्केट कैप महज 527 करोड़ रुपये है. यह पाकिस्तान के सीमित निवेशक आधार, कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और संस्थागत गहराई की कमी को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: आज बुद्ध पूर्णिमा पर शेयर बाजार खुला है या बंद, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
तनाव से पाक बाजार पर पड़ेगा दांव
9 मई यानी शुक्रवार को IMF की ओर से मिले कर्ज से पाकिस्तान को थोड़ी राहत मिली है, इससे पीएसएक्स में उछाल आया है, लेकिन भारत के साथ तनाव जारी रहने से वहां के बाजार पर और दबाव पड़ने की आशंका है. पाकिस्तान में मामूली बाजार गिरावट भी उसे मिड रेंज की भारतीय कंपनियों की कैटेगरी में ला खड़ा करेगी: अगर पाक मार्केट 10% भी गिरती है तो ये लुढ़ककर 2.98 लाख करोड़ रुपये तक ले जाएगी.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
