FIIs ने इन 4 सस्ते शेयरों पर लगाया दांव! क्या पेनी स्टॉक्स में छुपा है बड़ा पैसा? 5 साल में दिया 5431% तक का रिटर्न
पेनी स्टॉक्स सस्ते होते हैं और इनमें जोखिम भी ज्यादा होता है. लेकिन जब बड़े निवेशक यानी FII इन स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं, तो बाजार का ध्यान इनकी ओर जाता है. मार्च 2026 तिमाही में कुछ ऐसे पेनी स्टॉक्स सामने आए हैं जिनमें FIIs की हिस्सेदारी बढ़ी है. यह संकेत हो सकता है कि इन कंपनियों में भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिख रही है.

Penny Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स भी होते हैं जिन्हें आम निवेशक नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हें पेनी स्टॉक्स कहा जाता है. ये सस्ते होते हैं और इनमें जोखिम भी ज्यादा होता है. लेकिन जब बड़े निवेशक यानी FII इन स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं, तो बाजार का ध्यान इनकी ओर जाता है. मार्च 2026 तिमाही में कुछ ऐसे पेनी स्टॉक्स सामने आए हैं जिनमें FIIs की हिस्सेदारी बढ़ी है.
यह संकेत हो सकता है कि इन कंपनियों में भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिख रही है या कंपनी में सुधार हो रहा है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि ये कौन से स्टॉक्स हैं और इनमें क्या खास बात है. आइए विस्तार से समझते हैं ऐसे 4 प्रमुख पेनी स्टॉक्स के बारे में.
MIC Electronics
इस लिस्ट में सबसे पहले MIC Electronics का नाम आता है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी 0.16 प्रतिशत से बढ़कर 1.83 प्रतिशत हो गई है. यह कंपनी LED लाइट और डिस्प्ले बनाने का काम करती है. इसके प्रोडक्ट रेलवे, स्टेडियम और पब्लिक जगहों पर इस्तेमाल होते हैं. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अच्छा सुधार दिखाया है और मुनाफे में भी आई है.
Bhansali Polymers
दूसरा नाम Bhansali Polymers का है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी थोड़ी बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो गई है. यह कंपनी प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है, जो गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान में काम आते हैं. कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ हो सकती है.
Sical Logistics
तीसरा स्टॉक Sical Logistics है. इसमें पहले FIIs की हिस्सेदारी नहीं थी, लेकिन अब यह 3.1 प्रतिशत हो गई है. यह कंपनी लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट का काम करती है. पिछले कुछ सालों से कंपनी घाटे में थी, लेकिन अब धीरे-धीरे मुनाफे की ओर बढ़ रही है. यही वजह है कि FIIs ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है.
Bhatia Communications
चौथा स्टॉक Bhatia Communications है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी लगातार बढ़कर 11 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है. यह कंपनी मोबाइल, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचती है और तेजी से अपने स्टोर बढ़ा रही है. कंपनी का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. इन स्टॉक्स में FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी यह दिखाती है कि इनमें भविष्य की संभावना हो सकती है.
डेटा सोर्स: Groww, EM, Google Finnance
यह भी पढ़ें: आपदा में अवसर तलाश रहे म्यूचुअल फंड्स! 16 महीने के निचले स्तर पर कैश होल्डिंग, रिकॉर्ड खरीदारी का संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.