मधुसूदन केला ने खरीदे 5.19 करोड़ नए शेयर, इन 3 कंपनियों पर लगाया दांव; मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है स्टॉक

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला और उनके परिवार ने मार्च 2026 तिमाही में अपनी निवेश रणनीति को और मजबूत किया है. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, उन्होंने कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ नए शेयर भी खरीदे हैं, जिससे इन स्टॉक्स में उनके बढ़ते भरोसे और संभावित भविष्य की उम्मीदों का संकेत मिलता है.

Madhusudan Kela Image Credit: Canva/ Money9

Madhusudan Kela’s portfolio and holdings: शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला और उनके परिवार ने मार्च 2026 तिमाही में कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, अलग-अलग कंपनियों में केला परिवार का स्टेक बढ़ा है. खास बात यह है कि कुछ कंपनियों में नई खरीदारी भी देखने को मिली है. इस रिपोर्ट में उन तीन कंपनियों के बारे में बात की गई है, जिसमें उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. तीनों कंपनियों को मिलाकर उन्होंने 5,19,01,260 शेयर खरीदे हैं. इस खरीदारी के बाद सोमवार को इनके शेयर में 14% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.

Indiabulls में Madhusudan Kela की हिस्सेदारी

मार्च 2026

  • हिस्सेदारी: 2.22%
  • कुल शेयर: 5,15,88,175

पिछला रिकॉर्ड (मई 2018)

हिस्सेदारी: 1.06%
कुल शेयर: 7,67,415

क्या है शेयर का हाल?

Indiabulls के शेयर की बात करें, सोमवार को इसके शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. स्टॉक 14% से अधिक उछलकर लगभग 14 रुपये के आसपास पहुंच गया है.

Simplex Infrastructures में नया दांव

मार्च 2026

  • हिस्सेदारी: 1.21%
  • कुल शेयर: 9,55,200

इससे पहले दिग्गज निवेशक का इस कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी. यानी मधुसूदन केला एंड फैमिली ने अपने पोर्टफोलियो में नया स्टॉक जोड़ा है.

क्या है शेयर का हाल?

Simplex Infrastructures के स्टॉक भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है. कंपनी के शेयर 11 बजकर 52 मिनट पर 10% तक उछल चुके हैं. इस उछाल के बाद शेयर के भाव 211 रुपये के आसपास पहुंच गया है. पांच साल में इसमें लगभग 600% तक तेजी दर्ज की गई है. यानी लॉन्ग टर्म में इसने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

Kopran में Madhusudan Kela में हिस्सेदारी

मार्च 2026

  • हिस्सेदारी: 1.72%
  • कुल शेयर: 8,29,593

दिसंबर 2025

  • हिस्सेदारी: 1.46%
  • कुल शेयर: 7,04,593

हिस्सेदारी में बढ़ोतरी: +0.26%
शेयरों में बढ़ोतरी: लगभग 1,25,000 नए शेयर खरीदे

शेयर का हाल

Kopran के शेयर में आज गिरावट दर्ज की गई है. 2% टूटने के बाद शेयर 154.29 रुपये पर पहुंच गया. पांच साल में 41.97% तक की तेजी आई है.

Data Source – Trendlyne/Groww

यह भी पढ़ें: चढ़ते बाजार को किसकी लगी नजर? सेंसेक्स 1700 अंक तक टूटा, इन 5 वजहों से आई भारी बिकवाली

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.