₹1401 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट मिलते ही रॉकेट हुआ ये इंफ्रा स्टॉक, एक दिन में 14% तक चढ़ा भाव, जानें निवेशक क्यों लौटे
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ramky Infrastructure को ₹1,401 करोड़ का बड़ा EPC कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद उसके शेयर में तेज उछाल देखने को मिला. दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े इस प्रोजेक्ट की खबर आते ही बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई और कंपनी का शेयर एक दिन में 14 प्रतिशत तक चढ़ गया.
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Ramky Infrastructure के शेयरों में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला. कंपनी को महाराष्ट्र के दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का बड़ा ठेका मिला है. करीब ₹1,401.84 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की खबर सामने आते ही निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई और कंपनी का शेयर दिन के कारोबार में 14.4 फीसदी से ज्यादा उछल गया.
शेयर में जोरदार तेजी
गुरुवार को कारोबार के दौरान रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर करीब 14.4 फीसदी चढ़कर ₹492.4 तक पहुंच गया. यह पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद कंपनी के शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी मानी जा रही है. हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली भी दिखी और दोपहर करीब 1:15 बजे तक शेयर लगभग 11.4 फीसदी की बढ़त के साथ ₹484 के आसपास कारोबार करता दिखा.
तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों में ये तेजी देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक उस दिन कंपनी के शेयर का कारोबार पिछले 30 दिनों के औसत वॉल्यूम से करीब 433 गुना ज्यादा रहा. हालांकि साल 2026 में अब तक कंपनी का शेयर करीब 12 फीसदी गिर चुका है, जबकि निफ्टी 50 में लगभग 6.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब ₹3,361.97 करोड़ है.
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ा प्रोजेक्ट
रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर को यह बड़ा EPC कॉन्ट्रैक्ट Maharashtra Industrial Township Ltd (MITL) से मिला है. यह प्रोजेक्ट दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने से जुड़ा है, जो Delhi Mumbai Industrial Corridor का हिस्सा है.
कंपनी के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े सभी काम शामिल हैं. इसके साथ ही प्रोजेक्ट में ऑपरेशन और मेंटेनेंस से होने वाली आय भी शामिल होगी. इस परियोजना को तय तारीख से 930 दिनों के भीतर पूरा करना होगा. इसके बाद चार साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास रहेगी, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
यह भी पढ़ें: RIL के शेयरों में करेक्शन खत्म? JM Financial ब्रोकरेज का दावा अब खरीदारी का मौका, जानें क्यों मिली BUY रेटिंग
कंपनी ने जताया भरोसा
रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के सीईओ सुनील नायर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कंपनी की उस रणनीति को मजबूत करता है जिसमें बड़े और चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया जा रहा है. उनके मुताबिक दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया एक अहम औद्योगिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट है और कंपनी अपनी इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षमता के दम पर इसे तय समय में पूरा करने की कोशिश करेगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मार्केट कैप से मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट हुआ ये इंफ्रा स्टॉक, 3% से ज्यादा उछला, एक्सप्रेस-वे समेत मिले ये अहम प्रोजेक्ट
ईरान का एक बयान, झूम उठा शेयर मार्केट; जानें ऐसा क्या कह दिया
इन 4 गैस कंपनियों में ONGC की बड़ी हिस्सेदारी, युद्ध के माहौल में सामने आया नया टारगेट; 28% तक मिल सकता है रिटर्न
