बजट से पहले इस रेलवे स्टॉक में रैली! मिल रहे करोड़ों के ऑर्डर, 5 साल में दिया 1100 फीसदी का रिटर्न
शेयर का 52 हफ्ते का हाई 501.55 रुपये और लो 295.25 रुपये रहा है. मंगलवार को शेयर करीब 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 327.75 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 2.33 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें हल्की कमजोरी रही है और साल भर में शेयर करीब 18 प्रतिशत टूट चुका है.
RVNL का शेयर फिर से फोकस में आ गया है. पहली वजह इसको मिल रहे बड़े ऑर्डर हैं. वहीं, दूसरी वजह आगामी बजट है. सरकारी कंपनी Rail Vikas Nigam Limited यानी RVNL के शेयर में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली. कंपनी को साउथ सेंट्रल रेलवे से बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी. सुबह करीब 9 बजकर 19 मिनट पर RVNL का शेयर बीएसई पर करीब 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. यह शेयर पिछले 5 साल में 1100 फीसदी का रिटर्न दिया है.
साउथ सेंट्रल रेलवे से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
RVNL ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वह साउथ सेंट्रल रेलवे के एक अहम प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी L1 बन गई है. इस प्रोजेक्ट में मौजूदा 1 गुना 25 केवी ओएचई सिस्टम को अपग्रेड करके 2 गुना 25 केवी सिस्टम में बदलने का काम शामिल है. इसके साथ ही डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमिशनिंग के अलावा फीडर और अर्थिंग से जुड़ा काम भी किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट विजयवाड़ा डिवीजन के ओंगोल से गुडूर सेक्शन के बीच किया जाएगा. कुल रूट लंबाई करीब 154 किलोमीटर और ट्रैक लंबाई करीब 462 किलोमीटर है. इस पूरे काम की लागत करीब 242.49 करोड़ रुपये बताई गई है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट 24 महीनों में पूरा करना है.
बोर्ड मीटिंग और नतीजों पर नजर
कंपनी ने यह भी बताया कि 5 फरवरी 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने वाली है. इस बैठक में दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीने के अनऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. बाजार की नजर अब कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर टिकी हुई है.
हाल में मिला एक और रेलवे ऑर्डर
इस महीने की शुरुआत में भी RVNL को साउथ ईस्टर्न रेलवे से करीब 87.55 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला था. इस काम में एलएचबी कोच में आईपी बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाने का जिम्मा शामिल है. इसमें चार कैमरे, आरडीएसओ स्पेसिफिकेशन के मुताबिक सिस्टम और हैंडहेल्ड टर्मिनल या टैबलेट के साथ 8 टीबी एक्सटर्नल एसएसडी की सप्लाई और इंस्टॉलेशन शामिल है.
शेयर का हाल
शेयर का 52 हफ्ते का हाई 501.55 रुपये और लो 295.25 रुपये रहा है. मंगलवार को शेयर करीब 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 327.75 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 2.33 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें हल्की कमजोरी रही है और साल भर में शेयर करीब 18 प्रतिशत टूट चुका है.
इसे भी पढ़ें- 5 साल में दिया 2200% का रिटर्न, अब किया ग्लोबल डील, FII ने भी लगाया पैसा; डिफेंस सेक्टर की है कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Top Diwali Stock 2026: इन 10 शेयरों पर रखें नजर, 65% तक रिटर्न का अनुमान; ब्रोकरेज ने चुने स्टॉक्स
Diwali Stock Picks 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग में कमाई का मौका, इन 3 शेयरों में 12% तक तेजी की संभावना, रखें नजर
Diwali Muhurat Trading 2026: इस रविवार भी खुलेगा शेयर बाजार, होगी खास ट्रेडिंग; नोट कर लें टाइमिंग
