TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Suzlon के शेयर फिर बनेंगे रॉकेट, अभी कर लीजिए ये काम; एक्सपर्ट ने कहा मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Suzlon Energy Stock Target: सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट में 539 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी समय के 200 करोड़ रुपये की तुलना में 1,279 करोड़ रुपये हो गया. सुजलॉन एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है. यह कंपनी विंड टर्बाइन बनाती है.

सुजलॉन एनर्जी के शेयर का आउटलुक. Image Credit: AI

Suzlon Energy Stock Target: सुजलॉन एनर्जी के शेयर शॉर्ट टर्म में करेक्शन में है. यह मल्टीबैगर स्टॉक मई 2025 में पहुंचे 52-हफ्ते के हाई 74.30 रुपये से करीब 30 फीसदी टूट गया है. शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों में ट्रेंड बेयरिश रहा है. हालांकि, कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और दिसंबर 2025 में उसका ऑर्डर बुक 6.2 GW हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2025 के आखिर में यह 5.6 GW था. शुक्रवार को शेयर 3.47 फीसदी की तेजी के साथ 54.29 रुपये पर बंद हुआ.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट में 539 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी समय के 200 करोड़ रुपये की तुलना में 1,279 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की तुलना में (YoY) 2,093 करोड़ रुपये के मुकाबले, जुलाई और सितंबर के बीच ऑपरेशन से रेवेन्यू में 85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और Q2 में यह 3,866 करोड़ रुपये हो गया.

सुजलॉन एनर्जी की इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन (EBITDA) से पहले की कमाई Q2 FY26 में 153 फीसदी बढ़कर 716 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 283 करोड़ रुपये थी.

क्या करती है कंपनी?

सुजलॉन एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है. यह कंपनी विंड टर्बाइन बनाती है. यह सोलर एनर्जी सॉल्यूशन की एक रेंज देती है, जैसे सोलर रेडिएशन असेसमेंट, जमीन खरीदना और अप्रूवल, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर इवैक्यूएशन, सप्लाई चेन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग और लाइफ साइकिल एसेट मैनेजमेंट.

शेयर में क्या करें निवेशक?

लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी है. सुजलॉन एनर्जी के शेयर में प्वाइंट बॉटम कहा बनेगा ये फिलहाल पता नहीं है. एक्सिस बैंक के शेयर में भी यही चीज हुई थी. 1162 रुपये लग रहा था, उससे पहले शेयर पलट गया. तो जब अपसाइड ज्यादा हो, डाउन साइड लिमिटेड हो तो थोड़ा-थोड़ा एकम्यूलेट करते रहना चाहिए. वही चीज सुजलॉन के शेयर में हो रही है.

अंशुल जैन ने कहा कि 50 से 46 रुपये के बीच जहां जितना मिले, लेते जाएं. 51-51 रुपये तक भी स्ट्रेच कर सकते हैं. लेकिन 50 से 46 एकम्यूलेशन जोन है. इसमें जितना अच्छा बेस बनाएगा उतना वर्टिकल अपमूव आपको 80 रुपये के प्लस का टारगेट देगा. तो मैं इसमें सेलर तो नहीं हूं. 50 से 46 के बीच में एकम्यूलेटिव बायर जरूर रहूंगा.

यह भी पढ़ें: IREDA या ITC… कौन सा शेयर कराएगा बंपर कमाई, जानें- किस पर लट्टू हैं एक्सपर्ट्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.