इस स्मॉल कैप कंपनी के पास है ₹64,682 करोड़ का विशाल ऑर्डर बुक, जल जीवन मिशन से मिलना है ₹1000 करोड़, नजर में रखें शेयर
स्मॉलकैप कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड सुर्खियों में है क्योंकि इसका ऑर्डर बुक ₹64,682 करोड़ पर पहुंच गया है और जल जीवन मिशन से ₹1,000 करोड़ की राशि लंबित है. Q2 FY26 में कंपनी का राजस्व 32% और मुनाफा 88% बढ़ा है. शेयर लिस्टिंग के बाद अब तक 120% रिटर्न दे चुका है.
बाजार में मंगलवार को Kalpataru Projects International Ltd (KPIL) केंद्र में रही क्योंकि कंपनी ने अपने ऑर्डर बुक, सेगमेंट ग्रोथ और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया है. ग्लोबल इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी रखने वाली KPIL ने खुलासा किया कि उसके कुल ऑर्डर बुक में जल जीवन मिशन लगभग 10% योगदान देता है और मिशन से ₹1,000 करोड़ की रिसीवेबल राशि अभी भी लंबित है. इस अपडेट के बाद यह शेयर निवेशकों की नजर में आ गया है.
शेयर का हाल
मंगलवार के कारोबार में स्मॉल कैप कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयर 2% उछलकर ₹1,176.10 के उच्च स्तर पर पहुंचे, जबकि पिछले बंद भाव ₹1,153.15 था. कंपनी का मार्केट कैप ₹20,025 करोड़ है. शेयर फिलहाल PE 24.4 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडस्ट्री PE 18.2 है, और जून 2023 की लिस्टिंग के बाद से 120% रिटर्न दे चुका है.
कंपनी का व्यू
कंपनी के अनुसार, अगले दशक तक वैश्विक ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेक्टर में बड़े अवसर मिलते रहेंगे. KPIL लगातार वैल्यू मैक्सिमाइजेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर ध्यान देकर नए ग्रोथ पॉकेट्स तलाश रही है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वॉटर, इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन मोबिलिटी सेगमेंट में भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े अवसर नजर आ रहे हैं. FY26 के लिए कंपनी ने ₹28,000 से ₹30,000 करोड़ के ऑर्डर इनफ्लो का लक्ष्य पहले ही तय किया है.
फाइनेंशियल हेल्थ
| वित्तीय मानदंड | Q2 FY25 | Q2 FY26 | बदलाव |
|---|---|---|---|
| राजस्व | ₹4,930 करोड़ | ₹6,529 करोड़ | +32% YoY |
| शुद्ध लाभ | ₹126 करोड़ | ₹237 करोड़ | +88% YoY |
₹64,682 करोड़ का विशाल ऑर्डर बुक
कंपनी ने बताया है कि 30 सितंबर 2025 तक ऑर्डर बुक इस प्रकार है. 63% ऑर्डर बुक घरेलू प्रोजेक्ट्स से और 37% अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से आती है, जो कंपनी की मजबूत ग्लोबल उपस्थिति को दर्शाती है.
- पावर T&D: ₹26,275 करोड़ (40%)
- बिल्डिंग & फैक्ट्री: ₹18,758 करोड़ (29%)
- वॉटर प्रोजेक्ट्स: ₹8,379 करोड़ (13%)
- ऑइल & गैस पाइपलाइन: ₹5,826 करोड़
- रेलवे: ₹2,977 करोड़
- अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹2,467 करोड़
| सेगमेंट | ऑर्डर वैल्यू (₹ करोड़) | योगदान % |
|---|---|---|
| पावर T&D | 26,275 | 40% |
| बिल्डिंग & फैक्ट्री | 18,758 | 29% |
| वॉटर प्रोजेक्ट्स | 8,379 | 13% |
| ऑइल & गैस पाइपलाइन | 5,826 | 9% |
| रेलवे | 2,977 | 5% |
| अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर | 2,467 | 4% |
इसे भी पढ़ें: इंडोसोलर समेत 4 कंपनियों ने 5 वर्षों में 90% तक घटाया अपना कर्ज, ROE व ROCE भी बेहतर, शेयरों पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आधी कीमत पर मिल रहे ये 2 शेयर, डॉली खन्ना ने इनमें लगा रखा है 15 करोड़ का दांव, आपकी रडार में आए क्या!
Nifty Outlook 10 Dec: निफ्टी में हुआ हेड एंड शोल्डर पैटर्न का ब्रेकडाउन, दबाव बरकरार, 25700 बना अहम सपोर्ट
इंडोसोलर समेत 4 कंपनियों ने 5 वर्षों में 90% तक घटाया अपना कर्ज, ROE व ROCE भी बेहतर, शेयरों पर रखें नजर
