फिर फोकस में ये मल्टीबैगर स्टॉक! मिले करोड़ों के ऑर्डर, 52-वीक लो से नॉनस्टॉप भाग रहा शेयर

27 फरवरी को स्टॉक लाल निशान में 956.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 14.59 प्रतिशत गिरा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में यह 37.99 प्रतिशत चढ़ा है और एक साल में 323 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है. 52 हफ्ते के निचले स्तर 214.81 रुपये से शेयर में करीब 345.71 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. वहीं 5 साल में इसने करीब 2,000 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

52-वीक लो से लगातार भाग रहा शेयर! Image Credit: Canva

मल्टीबैगर स्टॉक Valiant Communications एक बार फिर से निवेशकों के रडार पर है. अब कंपनी को घरेलू बाजार में बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को System Integrators Private से करीब 7.38 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. 52 हफ्ते के निचले स्तर 214.81 रुपये से शेयर में करीब 345.71 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. वहीं 5 साल में इसने करीब 2,000 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसके साथ ही कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है.

सोर्स-TradingView

कंपनी क्या करती है?

Valiant Communications आईटी और ओटी प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस का मैन्युफैक्चरर है. कंपनी एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन, ट्रांसमिशन, प्रोटेक्शन, सिंक्रोनाइजेशन, डाटा स्टोरेज और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. इसके ग्राहक सरकारी संगठन, यूटिलिटी कंपनियां, डिफेंस और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े संस्थान हैं. कंपनी 110 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस इंस्टॉल कर चुकी है और ग्लोबल स्तर पर मान्यता प्राप्त सप्लायर है.

तिमाही नतीजों में जोरदार उछाल

कंपनी के ताजा तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे हैं. Q3FY26 में नेट सेल्स 165 प्रतिशत बढ़कर 22.14 करोड़ रुपये हो गई, जो Q3FY25 में इससे काफी कम थी. कंपनी ने Q3FY26 में 6.05 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 0.53 करोड़ रुपये का घाटा था. यानी 1,242 प्रतिशत की बड़ी छलांग के साथ कंपनी मुनाफे में लौटी है.

ऑर्डर बुक

कंपनी का मार्केट कैप 27 फरवरी 2026 तक करीब 1,094.95 करोड़ रुपये है. ऑर्डर बुक 8,000 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है, जो आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है.

शेयर का हाल

27 फरवरी को स्टॉक लाल निशान में 956.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 14.59 प्रतिशत गिरा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में यह 37.99 प्रतिशत चढ़ा है और एक साल में 323 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है. 52 हफ्ते के निचले स्तर 214.81 रुपये से शेयर में करीब 345.71 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. वहीं 5 साल में इसने करीब 2,000 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.