TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

रोबोट बनाने वाली इस कंपनी में विजय केडिया का दांव, अब US से मिला ₹4.13 करोड़ का ठेका, रडार पर शेयर

रोबोटिक्‍स कंपनी Affordable Robotic & Automation Ltd के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल कंपनी की अमेरिकी सब्‍सिडियरी को यूएस से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की ग्रोथ में मदद मिलेगी. इस कंपनी में दिग्‍गज निवेशक विजय केडिया की भी हिस्‍सेदारी है.

Automation Ltd को मिला बड़ा ऑर्डर Image Credit: money9 live

Multibagger stock: रोबोट बनाने वाली कंपनी अफोर्डेबल रोबोटिक्‍स एंड ऑटोमेशन लिमिटेड (ARAPL) एक बार फिर सुर्खियों में है. इसे अमेरिका की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस मैनेजमेंट कंपनी से बड़ा ठेका मिला है, जो ₹4.13 करोड़ का है. इस खबर से कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. खास बात यह है कि इस कंपनी में दिग्‍गज निवेशक विजय केडिया का भी दांव लगा है.

गुरुवार को कंपनी के शेयर बढ़त के साथ ₹252.95 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. हालांकि बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई और ये 242.40 रुपये पर बंद हुआ. इसका मार्केट कैप 283 करोड़ रुपये है. ARAPL को अमेरिकी सब्सिडियरी ARAPL RaaS (Humro) को यूएस से जो ऑर्डर मिला है, इसके तहत छह नए ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोट्स दो साल की लीज पर सप्लाई किए जाएंगे. खास बात यह है कि यह ऑर्डर सफल प्रोटोटाइप ट्रायल्स के बाद मिला है और आगे चलकर यह डील बड़े स्तर पर विस्तार का रास्ता खोल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लाइंट की दो अमेरिकी वेयरहाउसों में अगले दो वर्षों में 47–50 मोबाइल रोबोट्स की जरूरत होगी.

ग्‍लोबल विजन का होगा विस्‍तार?

ये रोबोट्स पूरी तरह ऑटोनॉमस फोर्कलिफ्ट्स हैं, जो 24×7 सुरक्षित ऑपरेशन के लिए बनाए गए हैं. इनमें LiDAR-बेस्ड नेविगेशन, रीयल-टाइम ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और प्रिसिजन कंट्रोल एल्गोरिदम जैसी तकनीकें शामिल हैं. ये मशीनें ARAPL के खुद के डेवलप किए गए i-ware कंट्रोलर पर चलेंगी और AI व स्वार्म रोबोटिक्स के जरिए वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम (WMS) व ERP प्लेटफॉर्म्स से जुड़ने में सक्षम है. इससे प्रोडक्‍शन बनाने और ऑपरेशनल कॉस्ट कम करने में मदद मिलेगी. इस डील से कंपनी के ग्‍लोबल विस्‍तार में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: ये शराब कंपनियां ग्रोथ के समंदर में लगा रहीं डुबकी, CAGR भर रहा फर्राटा, इन 3 शेयरों पर रखें फोकस

दिग्‍गज निवेशक की हिस्‍सेदारी

अफोर्डेबल रोबोटिक्‍स एंड ऑटोमेशन लिमिटेड (ARAPL) में दिग्‍गज निवेशक विजय केडिया का दांव है. इस कंपनी में उनकी 7.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यानी उनके पास कंपनी के 8,31,043 शेयर मौजूद हैं, जिनकी वैल्‍यू करीब 20.1 करोड़ रुपये है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹162.56 करोड़ का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि ₹11.65 करोड़ का नेट लॉस रहा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.