8वें वेतन आयोग के नाम पर आए मैसेज तो हो जाएं अलर्ट, कर्मचारियों को निशाना बना रहे ठग, जानिए कैसे हो रही है ठगी
देशभर में सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगने की नई साजिश सामने आई है. WhatsApp पर एक APK फाइल भेजकर दावा किया जा रहा है कि इससे बढ़ी हुई सैलरी का आंकड़ा पता चल जाएगा. लेकिन यह फाइल इंस्टॉल करते ही मोबाइल का कंट्रोल साइबर अपराधियों के हाथ में चला जाता है और बैंक खातों तक खतरा पहुंच जाता है.
8th Pay Commission Cyber Fraud: देशभर में सरकारी कर्मचारियों को इन दिनों एक खतरनाक ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. ठग 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के नाम पर WhatsApp मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि कर्मचारी एक विशेष APK फाइल डाउनलोड करके जान सकते हैं कि आयोग लागू होने पर उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी. लेकिन जैसे ही यह APK फाइल मोबाइल में इंस्टॉल की जाती है, फोन का पूरा एक्सेस साइबर अपराधियों के हाथ में चला जाता है.
यह ठगी कैसे काम करती है?
- WhatsApp पर मैसेज भेजा जाता है.
- मैसेज में लिखा होता है कि “8वें वेतन आयोग के तहत आपकी नई सैलरी कितनी होगी, यह जानने के लिए इस लिंक से ऐप डाउनलोड करें.”
- APK फाइल डाउनलोड करवाई जाती है.
- यह फाइल Google Play Store पर उपलब्ध नहीं होती, बल्कि सीधे लिंक से डाउनलोड करवाई जाती है.
- ऐप इंस्टॉल करते ही Contacts, SMS, Call logs, Storage, Accessibility access परमिशन मांगे जाते हैं.
मोबाइल का कंट्रोल ठगों के पास
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) या मैलवेयर आधारित ठगी है. ऐप के जरिए ठग आपके –
- बैंक OTP पढ़ सकते हैं.
- UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
- कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेज सकते हैं.
- सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर सकते हैं.
क्यों सरकारी कर्मचारी बन रहे हैं टारगेट?
- 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता.
- सैलरी बढ़ोतरी जानने की चाह.
- आधिकारिक लगने वाला मैसेज.
- सरकारी कर्मचारियों का डाटा पहले से लीक होना.
कैसे करें बचाव?
- कभी भी अनजान लिंक से APK डाउनलोड न करें
- Google Play Store के बाहर से ऐप इंस्टॉल करने से बचें
- मोबाइल में “Install from Unknown Sources” बंद रखें
- किसी भी ऐप को अनावश्यक परमिशन न दें
- सरकारी वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही लें
- फोन में अपडेटेड एंटीवायरस रखें
अगर गलती से APK इंस्टॉल हो जाए तो क्या करें?
- तुरंत मोबाइल को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करें
- संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल करें
- बैंक और UPI ऐप के पासवर्ड बदलें
- नेट बैंकिंग और UPI अस्थायी रूप से ब्लॉक करें
- सभी सोशल मीडिया पासवर्ड बदलें
- नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें
Latest Stories
Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा बहुत कुछ
DND ऐप में जुड़ने जा रहा अपील फीचर, स्पैम कॉल शिकायतों पर TRAI का बड़ा कदम; मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall ऐप
कहीं आपका वैलेंटाइन साइबर ठग तो नहीं, दिखे ये तीन लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, चेतावनी जारी
