Auto9 Awards: ये रहीं 2025 की बेस्ट कारें, जानें किसे मिला ‘कार ऑफ द ईयर’ और ‘SUV ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
TV9 नेटवर्क के Auto9 Awards 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर की बेहतरीन कारों और कंपनियों को सम्मानित किया गया. 27 सदस्यीय जूरी ने तकनीक, सेफ्टी, डिजाइन, परफॉर्मेंस और EV सेगमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेताओं का चयन किया जिसमें महिंद्रा, मारुति, स्कोडा और हुंडई ने बाजी मारी. आइये पूरी लिस्ट देखते हैं.
TV9 नेटवर्क की ओर से आयोजित Auto9 Awards में साल 2025 की बेहतरीन कारों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड दिया गया. इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गजों और अनुभवी विशेषज्ञों की 27 सदस्यीय जूरी ने शिरकत की. बीते एक साल में भारतीय सड़कों पर कई शानदार कारें उतरीं, जिन्होंने न सिर्फ नई तकनीक को अपनाया बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की झलक भी दिखाई. पिछले साल भारत में कई लोकप्रिय कार नेमप्लेट्स की एंट्री हुई, कुछ पुराने और भरोसेमंद मॉडल्स की दमदार वापसी देखने को मिली. वहीं कई भारतीय कारों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. बदलते उपभोक्ता ट्रेंड, सेफ्टी फीचर्स, परफॉर्मेंस, डिजाइन और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को ध्यान में रखते हुए जूरी ने हर कैटेगरी में गहन मूल्यांकन किया.
लंबी चर्चा के बाद कारों का किया गया चयन
कड़े परीक्षण और लंबी चर्चा के बाद अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कारों और कंपनियों को अवॉर्ड के लिए चुना गया. Auto9 Awards के जरिए उन मॉडलों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साल 2025 में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई. जूरी द्वारा चुने गए विजेता न सिर्फ तकनीक और इनोवेशन का प्रतीक हैं, बल्कि आने वाले समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के भविष्य की झलक भी पेश करते हैं.
Auto9 Awards: कैटेगरी और विजेता
| Category | Winner (Car/Brand – English) |
|---|---|
| Car of the Year | Mahindra XEV 9E |
| EV of the Year | Mahindra XEV 9E |
| Manufacturer of the Year (4W) | Mahindra & Mahindra |
| Jury Favourite Car of the Year | Kia Syros |
| Road Safety Champion of the Year | Maruti Suzuki India |
| Performance Hatchback of the Year | Volkswagen Golf GTI |
| Export Champion | Maruti Suzuki |
| Campaign of the Year | Skoda Octavia |
| Digital Activation of the Year | Hyundai Creta EV |
| SUV of the Year | Hyundai Venue |
| Premium SUV of the Year | BYD Sealion 7 |
| Luxury SUV of the Year | BMW X3 |
| Sports Car of the Year | MG Cyberster |
| Luxury EV of the Year | Mercedes-Benz G580 |
| Premium Sedan of the Year | Skoda Octavia RS |
| Value for Money Sedan | Honda Amaze |
| Value for Money Car | VinFast VF6 |
| MPV of the Year | MG M9 |
| Family Car of the Year | Kia Carens Clavis |
| Design of the Year (4W) | Tata Sierra |
| Green Sustainability Champion of the Year | Toyota Kirloskar |
| New Entrant of the Year | VinFast |
| Update of the Year (4W) | Citroen Basalt X |
| Gamechanger of the Year | Skoda Kylaq |
| Viewers’ Choice Car of the Year | Maruti Suzuki Victoris |
Latest Stories
Auto9 Awards में TVS Orbiter को मिला ‘EV स्कूटर ऑफ द ईयर’ का खिताब, 158 किमी की है रेंज
टोल नहीं भरा तो होगा भारी नुकसान, वाहन ट्रांसफर और बिक्री पर लगेगी रोक; सरकार ने बदले नियम
Auto9 Awards 2026: महिंद्रा XEV 9e ने जीता ‘कार ऑफ द ईयर’ का अवार्ड
