भारत में Vinfast से पिछड़ गई Tesla! एक महीने में बेच दी इतनी कारें, जितनी मस्क की कंपनी 4 माह में नहीं बेच पायी
वियतनाम की EV कंपनी VinFast ने भारत में Tesla को कड़ी टक्कर दी है. कंपनी के किफायती मॉडल VF6 और VF7 की मजबूत बिक्री और लोकल प्लांट योजना के चलते VinFast भारतीय बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि Tesla अभी भी सीमित दायरे में प्रीमियम इम्पोर्ट गाड़ियों पर निर्भर है. Vinfast ने बिक्री के मामले में Tesla को पछाड़ दिया है.
भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और इसी बीच वियतनाम की ऑटोमेकर कंपनी VinFast ने अपने सस्ते और आकर्षक मॉडलों की बदौलत भारतीय ग्राहकों का दिल जीत लिया है. वहीं, एलन मस्क की अमेरिकी दिग्गज कंपनी Tesla अभी भी भारतीय बाजार में सीमित मौजूदगी और ऊंची कीमतों के चलते संघर्ष करती दिखाई दे रही है. भारत में Tesla ने साल भर में जितनी EV नहीं बेची हैं, वियतनाम की VinFast ने सिर्फ एक महीने में उससे अधिक कारें बेच दी हैं.
VinFast ने अक्टूबर 2025 में बेचीं 131 यूनिट्स
वियतनाम की EV कंपनी VinFast ने भारत में इस साल जनवरी में अपनी एंट्री की थी और सितंबर में अपने दो प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV मॉडल- VF6 और VF7 को लॉन्च किया था. इनकी कीमत 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये के बीच है जिससे ये तेजी से बढ़ते मिड-रेंज EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना रही हैं. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर 2025 में ही 131 यूनिट्स की बिक्री की जबकि इस साल अब तक कुल 204 वाहन रजिस्टर हुए हैं.
Tesla ने अब तक कितनी EV कारें बेचीं
Tesla ने जुलाई 2025 में भारत में अपनी एंट्री की थी और अपना प्रीमियम मॉडल Model Y पेश किया था. इसकी कीमत 59.89 लाख रुपये से 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए काफी ऊंची मानी जा रही है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, अब तक Tesla ने पूरे साल में सिर्फ 118 EV वाहन बेचे हैं, जिनमें से अक्टूबर में केवल 40 यूनिट्स रजिस्टर हुईं हैं.
अन्य कंपनियों का प्रदर्शन
फेस्टिव सीजन के दौरान अक्टूबर 2025 भारत के EV बाजार के लिए रिकॉर्ड महीना साबित हुआ. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, इस महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 57.5% की सालाना वृद्धि के साथ 18,055 यूनिट्स तक पहुंच गई. इसमें Tata Motors, JSW MG Motor और Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों ने बढ़त बनाई लेकिन VinFast जैसी नई एंट्री करने वाली कंपनी ने भी इस समय का फायदा उठाकर अपनी उपस्थिति मजबूत की है.
VinFast की कारों की कीमतें
| मॉडल वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| VinFast VF6 Earth | ₹16.49 लाख |
| VinFast VF6 Wind | ₹17.79 लाख |
| VinFast VF6 Wind Infinity | ₹18.29 लाख |
| VinFast VF7 Earth | ₹20.89 लाख |
| VinFast VF7 Wind | ₹23.49 लाख |
| VinFast VF7 Wind Infinity | ₹23.99 लाख |
| VinFast VF7 Sky | ₹24.99 लाख |
| VinFast VF7 Sky Infinity | ₹25.49 लाख |
Latest Stories
राइडर्स को Royal Enfield का सरप्राइज, 1… 2 नहीं, पूरे 7 नई बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी; बुलेट 650 भी शामिल
Pulsar का नया दौर शुरू, Bajaj Auto तीन नई बाइक्स के साथ दोबारा कब्जा जमाने को तैयार; जानें कब हो सकती है लॉन्च
SUV का दबदबा रहेगा कायम! 15 नई गाड़ियां लॉन्च होने को तैयार, BMW और Volvo लाएंगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल
