बजट 2026 में आम आदमी के लिए क्या हुए बड़े ऐलान जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर?
बजट 2026 में आम आदमी को राहत देने वाले कई बड़े ऐलान किए गए हैं. किसानों की आय बढ़ाने, MSMEs को फंडिंग, शिक्षा और हेल्थकेयर में निवेश, रोजगार के नए मौके, टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर फोकस रखा गया है. इन कदमों से इनकम बढ़ने, खर्च घटने और रोजमर्रा की जिंदगी आसान होने की उम्मीद है.
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवां यूनियन बजट पेश किया. बजट 2026 में रिफॉर्म्स, जॉब्स, स्किल्स और इनक्लूसिव ग्रोथ पर खास फोकस रखा गया है. किसानों और स्टूडेंट्स से लेकर MSMEs, हेल्थकेयर वर्कर्स और डेली कम्यूटर्स तक के लिए बजट में कई ऐसे ऐलान किए गए हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाने और इनकम अपॉर्च्युनिटीज बढ़ाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं. आइये जानते हैं कि इस बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या बड़े ऐलान हुए हैं?
किसानों और ग्रामीण भारत पर फोकस
बजट 2026 में गांवों की तरक्की और किसानों की कमाई बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है. इसके तहत 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का डेवलपमेंट किया जाएगा जिससे फिशरीज सेक्टर को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही एनिमल हसबेंड्री सेक्टर में नए बिजनेस और रोजगार के मौके बनाने की योजना है ताकि गांवों में क्वालिटी जॉब्स बढ़ सकें.
प्लांटेशन क्रॉप्स को बढ़ावा
बजट 2026 में कोकोनट (नारियल) प्रमोशन स्कीम का ऐलान किया गया है. इसका मकसद पुराने और कम उत्पादन देने वाले पेड़ों को हटाकर बेहतर किस्म के पेड़ लगाना है, जिससे प्रोडक्शन बढ़े. इससे करीब 30 मिलियन (3 करोड़) लोगों को फायदा होगा जिनमें 10 मिलियन किसान शामिल हैं. काजू और कोको के लिए अलग-अलग प्रोग्राम लाकर भारत को सेल्फ-रिलायंट बनाने और 2030 तक इन्हें प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का टारगेट रखा गया है. वहीं, इंडियन सैंडलवुड सेक्टर को भी दोबारा मजबूत किया जाएगा.
डिजिटल एग्रीकल्चर और महिलाओं को सपोर्ट
खेती को आसान और स्मार्ट बनाने के लिए भारत-VISTAAR नाम का AI-बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा. यह किसानों को सही सलाह देकर नुकसान कम करने और पैदावार बढ़ाने में मदद करेगा. इसके अलावा गांवों की महिलाओं के बिजनेस को बढ़ाने के लिए SHE-Marts बनाए जाएंगे जिससे महिलाएं छोटे काम से आगे बढ़कर बिजनेस ओनर बन सकेंगी.
AI टूल से देश का बजट खुद बनाएं. तय करें किस सेक्टर में कितना होगा खर्च. बेहतर भविष्य के लिए यहां क्लिक करें.
एजुकेशन सेक्टर को मजबूती
बजट 2026 में एजुकेशन पर बड़ा जोर दिया गया है. ईस्टर्न इंडिया में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन खोला जाएगा. इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर्स के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स बनाई जाएंगी. साथ ही STEM कॉलेजों में हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा. एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी रिसर्च के लिए नए टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम होगा.
MSMEs और रोजगार
छोटे कारोबार यानी MSMEs को इकॉनमी की रीढ़ मानते हुए बजट में उन्हें पैसा और सपोर्ट देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड लॉन्च किया जाएगा. सेल्फ-रिलायंट इंडिया फंड में ₹2,000 करोड़ और जोड़े जाएंगे. TREDS के जरिए ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा की लिक्विडिटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी.
हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म
बजट में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेन करने की योजना का ऐलान किया गया है. इसके तहत NIMHANS-2 लॉन्च किया जाएगा और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स की क्षमता 50% तक बढ़ाई जाएगी. ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर्स का ऐलान हुआ है. वहीं टूरिज़्म में मेडिकल, हेरिटेज और कल्चरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लाई गई हैं.
Latest Stories
चीन की मोनोपॉली का इलाज, बजट में रेयर अर्थ को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान; इन स्टॉक्स को मिला सीधा फायदा
Budget 2026: बजट में सीफूड और लेदर से जुड़े कारोबारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ी ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की सीमा
बजट के ये 8 आंकड़े बता देंगे इकोनॉमी की सेहत, जानें- सरकार पर कितना है कर्ज और कितनी होगी कमाई
Budget 2026: क्या हुआ सस्ता-महंगा? मिडिल क्लास से लेकर ट्रेडर्स पर ऐसे पड़ेगा असर; जानें अपना नया बजट
