TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gold Rate Today: सोने ने फिर बनाया रिकॉर्ड हाई, भारतीय और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेजी, जानिए कितना हुआ महंगा

सोने चांदी की कीमतें लगातार सातवें आसामान को छू रही हैं. 30 सितंबर को भी तेजी का ये सिलसिला जारी है. सोने ने घरेलू बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं चांदी भी छलांग मार रही है. तो कितनी पहुंची 22 और 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमतें चेक करें डिटेल.

सोने की कीमत Image Credit: FreePik

Gold and Silver rate today: सोने की कीमतें लगातार नई बुलंदियों को छू रही है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज यानी MCX पर 29 सितंबर को सोना जहां 114000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, वहीं 30 सितंबर 2025 को MCX पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं. आज सोना घरेलू बाजार में 1400 रुपये से ज्‍यादा उछलकर 1,17,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी के साथ इसने नया रिकॉर्ड बनाया.

सोने की कीमतों में उछाल अमेरिकी फेड की और दर कटौती की उम्मीदें, ट्रंप की टैरिफ नीतियों की चिंताएं, डॉलर में गिरावट, केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और रिटेल निवेशकों की मजबूत मांग के चलते देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतें मंगलवार को नए उच्च स्तर पर पहुंचीं और रॉयटर्स के अनुसार, पिछले 14 सालों में ये गोल्‍ड का सबसे बेहतरीन मासिक प्रदर्शन है. आज स्‍पॉट गोल्‍ड 2.78 फीसदी उछाल के साथ 3,864 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.

चांदी में भी उछाल जारी

गोल्‍ड के अलावा सिल्‍वर में भी तेजी बनी हुई है. मंगलवार, 30 सितंबर को MCX पर चांदी 753 रुपये महंगा होकर 143,852 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. वहीं 29 सितंबर को चांदी 1390 रुपये उछलकर 143,279 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. इसी के साथ चांदी भी अपने उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गई है.

रिटेल में क्‍या है हाल?

रिटेल लेवल पर सोने की कीमतों पर गौर करें तो तनिष्‍क की वेबसाइट पर 30 सितंबर को 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 117330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो 29 सितंबर को 115910 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी रिटेल में भी आज सोना महंगा हुआ है. इसी तरह 22 कैरेट सोना तनिष्‍क पर 107550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जिसकी कीमत कल कम थी.

शहरवार देखें सोने के दाम

शहर22K (₹ प्रति ग्राम)24K (₹ प्रति ग्राम)
बेंगलुरु₹10,585₹11,547
चेन्नई₹10,590₹11,552
दिल्ली₹10,588₹11,550
कोलकाता₹10,584₹11,546
मुंबई₹10,586₹11,548
पुणे₹10,587₹11,549