सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, आज इतना सस्ता हो गया गोल्ड; चेक कर लीजिए रेट
Gold Price Today: अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्ध विराम की पुष्टि के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोना दबाव में है. मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये घटकर 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं.
Gold Price Today: ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की उम्मीदों के चलते ग्लोबल मार्केट में सोने की सुरक्षित निवेश की अपील कम से मंगलवार 24 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमतें गिरी हैं. दिल्ली में सोने की कीमतें 900 रुपये गिरकर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमतें पिछले बाजार सत्र में 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं. 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 800 रुपये गिरकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया. सोमवार को यह 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
दबाव में गोल्ड का भाव
अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्ध विराम की पुष्टि के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोना दबाव में है. यह घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के कुछ समय बाद की गई, जिससे तनाव कुछ समय के लिए बढ़ गया, लेकिन फिर जल्दी ही शांत हो गया.
अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि आगे तनाव बढ़ने की आशंका कम होने के साथ निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने से हाथ खींच रहे हैं.
इस बीच, विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 46.05 डॉलर या 1.37 फीसदी गिरकर 3,323.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
चांदी की कीमतों में गिरावट
मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये घटकर 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं. पिछले बाजार बंद में यह धातु 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पर नजर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जो मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष गवाही देने वाले हैं. वो भविष्य की नीति के बारे में कोई संकेत दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कटौती से बाजार को मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: EPFO ने लाखों लोगों को दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया
Latest Stories
Gold Silver Rate Today 09-02-2026: सोना और चांदी के दाम में तेज उछाल, गोल्ड ₹157000 के पार, ₹9,000 महंगी हुई सिल्वर
अगले हफ्ते लागू होगा नया US टैरिफ नियम, भारतीय निर्यात को मिलेगी बड़ी राहत; अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि मार्च में आएंगे दिल्ली
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बड़ा ट्विस्ट! व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश, 25% पेनल्टी की रकम होगी रिफंड: रिपोर्ट
अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आएगी तेजी या टूटेंगे भाव? खरीदारी का मन बनाने से पहले जान लें एनालिस्ट की राय
