Nvidia CEO जेनसन हुआंग की भारत यात्रा कैंसिल, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में नहीं होंगे शामिल
दिल्ली में होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। कंपनी के अनुसार, उनकी भारत यात्रा रद्द कर दी गई है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
NVIDIA CEO Jensen Huang: दिल्ली में अगले सप्ताह होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से पहले एक अहम बदलाव सामने आया है. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस सम्मेलन में वैश्विक टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, नीति-निर्माता, स्टार्टअप संस्थापक और राजनीतिक नेतृत्व शामिल होने वाले हैं. सम्मेलन में AI, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इकोनॉमी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने वाली है.
NVIDIA के CEO नहीं होंगे शामिल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर और AI कंपनी NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. कंपनी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण जेनसन हुआंग भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे. यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब इस सम्मेलन में जेनसन हुआंग के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होने की उम्मीद की जा रही थी.
मीडिया से बातचीत भी हुई रद्द
रॉयटर्स के अनुसार, जेनसन हुआंग बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करने वाले थे. हालांकि NVIDIA की भारत स्थित मीडिया एजेंसी ने ईमेल के जरिए रॉयटर्स को जानकारी दी कि वह अब भारत नहीं आएंगे. कंपनी की ओर से केवल “अप्रत्याशित परिस्थितियों” का हवाला दिया गया है, जबकि यात्रा रद्द होने के पीछे कोई विस्तृत कारण साझा नहीं किया गया. इससे टेक इंडस्ट्री में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.
AI क्रांति का बड़ा चेहरा हैं जेनसन हुआंग
जेनसन हुआंग को वैश्विक AI क्रांति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता है. NVIDIA के ग्राफिक्स प्रोसेसर और AI चिप्स आज दुनिया भर में डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग, जनरेटिव AI और ऑटोमेशन सिस्टम की रीढ़ माने जाते हैं. हाल ही में वह स्विट्जरलैंड के डावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने AI के भविष्य और इसके आर्थिक प्रभावों पर विस्तार से विचार रखे थे. ऐसे में भारत जैसे तेजी से उभरते डिजिटल बाजार में उनकी मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा था.
भारत की AI रणनीति पर बनी रहेगी नजर
भारत सरकार पिछले कुछ वर्षों से AI, सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट को इसी दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. इस मंच के जरिए सरकार का उद्देश्य वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों को भारत में निवेश, रिसर्च और साझेदारी के लिए आकर्षित करना है.
यह भी पढ़ें: मेगा हायरिंग मूड में IndiGo! 1000 से ज्यादा पायलटों की होगी भर्ती, दिसंबर संकट के बाद एक्शन में कंपनी
Latest Stories
Silver Price Today: 4 अप्रैल को क्या है चांदी के भाव? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत आपके शहर के ताजा रेट
ईरान में गिरा अमेरिकी फाइटर जेट, एक पायलट रेस्क्यू, दूसरे के लिए इनाम की घोषणा
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
