लालू के दोनों लाल पीछे, तेजस्वी 3000+ तो तेज प्रताप 2000 वोटों से पिछड़े, जानें किसने बढ़ाई धड़कन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. राघोपुर में बीजेपी के सतीश कुमार आगे हैं, जबकि महुआ में एलजेपी (रामविलस) के संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं. दोनों भाइयों का पिछड़ना राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है.
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में लालू परिवार को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री के दोनों पुत्र चुनाव में पिछड़ रहे हैं. राघोपुर और महुआ जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं. वहीं उनके भाई और जनशक्ति जनता दल पार्टी के संस्थापक तेज प्रताप यादव भी पिछड़ रहे हैं. बीजेपी और एलजेपी उम्मीदवार इस समय इन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव पिछड़े
राघोपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार 12,230 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. उन्हें 1,273 वोटों की बढ़त मिली है. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 10,957 वोटों पर सिमट गए हैं और पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बलीराम सिंह बहुत पीछे हैं और उनके खाते में केवल 310 वोट आए हैं.
महुआ सीट पर पिछड़े तेज प्रताप
महुआ विधानसभा सीट पर एलजेपी (रामविलस) के संजय कुमार सिंह 12,897 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें 4,103 वोटों की बढ़त मिली है. आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन 8,794 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं. तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के अमित कुमार 4,569 वोटों पर हैं. जबकि जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव सिर्फ 2,121 वोटों पर दिख रहे हैं और बड़े अंतर से पिछड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, IT और मेटल शेयर में बिकवाली, Muthoot Finance ने मारी बाजी
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
तेजस्वी और तेज प्रताप बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण चेहरे हैं और दोनों के पीछे चलने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. रुझानों ने राघोपुर और महुआ दोनों सीटों पर मुकाबले को और रोचक बना दिया है.
Latest Stories
CJP Protest: कैंसिल हुई 245 ट्रेनें, विरोध प्रदर्शन के चक्कर में आम जनता की बढ़ी परेशानी
Diet Coke पीने वालों को झटका! इन शहरों में ₹70 की मिल रही ₹50 वाली कैन, ये है वजह
10 अक्टूबर को बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन! घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
