TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

PhysicsWallah IPO की लिस्टिंग कल, निवेशकों को पहले दिन कितना मिलेगा मुनाफा? जानें- क्या संकेत दे रहा GMP

PhysicsWallah IPO GMP: . बीएसई पर जारी एक नोटिस में कहा गया है, 'एक्सचेंज के ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि फिजिक्सवाला लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को लिस्ट किया जाएगा और उचित समय पर एक्सचेंज में ट्रांजेक्शन के लिए स्वीकार किया जाएगा.' निवेशकों की नजर अब लिस्टिंग गेन पर है.

फिजिक्सवाला आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर. Image Credit: Money9live

PhysicsWallah IPO GMP: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड के शेयर मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर लिस्ट होंगे. इसके इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. पब्लिक इश्यू 11 से 13 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि शेयरों के ऑलटमेंट की तारीख 14 नवंबर थी. फिजिक्सवाला का आईपीओ 18 नवंबर को दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा. बीएसई पर जारी एक नोटिस में कहा गया है, ‘एक्सचेंज के ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि फिजिक्सवाला लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को लिस्ट किया जाएगा और उचित समय पर एक्सचेंज में ट्रांजेक्शन के लिए स्वीकार किया जाएगा.’

कितना चल रहा है GMP?

फिजिक्सवाला के आईपीओ की लिस्टिंग से पहले, निवेशक शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग कीमत का अंदाजा लगाने के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के रुझानों पर नजर रखते हैं. इन्वेस्टरगेन के अनुसार, फिजिक्सवाला के आईपीओ का जीएमपी सोमवार 17 अक्टूबर को 10.85 रुपये पर है. 109 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, फिजिक्सवाला आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 119.85 रुपये (कैपिटल प्राइस + आज का जीएमपी) है.प्रति शेयर 9.95 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

फ्रेश इश्यू और ओएफएस का कॉम्बिनेशन

एडटेक कंपनी ने बुक-बिल्ड इश्यू से 3,480.71 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 3,100.71 करोड़ रुपये के 28.45 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 380 करोड़ रुपये के 3.49 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल था. फिजिक्सवाला आईपीओ का प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये प्रति शेयर था.

किस हिस्से को कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, फिजिक्सवाला आईपीओ को कुल 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) कैटेगरी को 1.06 गुना सब्सक्राइब किया गया. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी को 48 फीसदी सब्सक्राइब किया गया और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को कुल 2.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फिजिक्सवाला आईपीओ रजिस्ट्रार है.

क्या करती है फिजिक्सवाला?

एडटेक प्रमुख फिजिक्सवाला अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, एनईईटी, यूपीएससी आदि के लिए परीक्षा तैयारी कोर्स और डेटा साइंस और एनालिटिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि जैसे अपस्किलिंग कोर्स ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में बेरोजगारी दर 5.2% पर बरकरार, शहरी अन-एंप्लॉयमेंट तीन महीने के उच्चतम स्तर 7 फीसदी पर पहुंची

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.