भारी गिरावट के बाद गोल्ड सिल्वर ETF में जोरदार रिकवरी, आया 15% तक उछाल, आगे क्या रहेगा रुख?
बीते दो दिनों में सोना और चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली थी, जिससे जनवरी में बनी रिकॉर्ड तेजी का बड़ा हिस्सा मिट गया. गिरावट की शुरुआत तब हुई जब CME ग्रुप ने मार्जिन बढ़ा दिए, जिससे ज्यादा उधार लेकर ट्रेड करने वाले निवेशकों को पोजिशन काटनी पड़ी और बिकवाली और तेज हो गई.
पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट देखने के बाद 3 फरवरी को गोल्ड और सिल्वर ETF में तेज रिकवरी देखने को मिली. कीमती धातुओं में निचले स्तर से वापसी होने के साथ ही निवेशकों की खरीदारी लौटती नजर आई. गोल्ड-सिल्वर ETF में 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. Mirae Asset Silver ETF, SBI Silver ETF, Tata Silver ETF, Groww Silver ETF, UTI Silver ETF समेत कई सिल्वर ETF में भी 10 प्रतिशत तक का उछाल आया.
सोना चांदी की कीमतों में वापसी
- MCX पर मार्च एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स करीब 4 प्रतिशत उछलकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए. इससे पहले पिछले हफ्ते सोना नया रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद तेज गिरावट में चला गया था. वहीं जून एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर भी करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 1,52,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया.
- गोल्ड-सिल्वर ETF में 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. कीमती धातुओं में रिकवरी का असर ETF पर भी साफ दिखा. इस दौरान HDFC Silver ETF में करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखी गई. Mirae Asset Silver ETF, SBI Silver ETF, Tata Silver ETF, Groww Silver ETF, UTI Silver ETF समेत कई सिल्वर ETF में भी 10 प्रतिशत तक का उछाल आया.
- गोल्ड ETF की बात करें तो Invesco India Gold ETF और Groww Gold ETF में करीब 5 प्रतिशत की तेजी रही, Baroda BNP Paribas Gold ETF, Axis Gold ETF, HDFC Gold ETF, Nippon India Gold ETF जैसे फंड करीब 4 प्रतिशत तक मजबूत हुए.
आज सोना चांदी क्यों चढ़े
बीते दो दिनों में सोना और चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली थी, जिससे जनवरी में बनी रिकॉर्ड तेजी का बड़ा हिस्सा मिट गया. गिरावट की शुरुआत तब हुई जब CME ग्रुप ने मार्जिन बढ़ा दिए, जिससे ज्यादा उधार लेकर ट्रेड करने वाले निवेशकों को पोजिशन काटनी पड़ी और बिकवाली और तेज हो गई.
इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के लिए केविन वार्श को नामित कर दिया है, जिन्हें सख्त मौद्रिक नीति का सपोर्टर माना जाता है. इससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा.
आगे क्या रहेगा सोना चांदी का रुख
कीमती धातुओं में आई यह तेजी ऐसे समय में आई है जब बाजार को उम्मीद है कि इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो सोना और चांदी को आगे भी सपोर्ट मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio-BlackRock ने लॉन्च किया पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस प्लेटफॉर्म, ₹10000 से कर सकते हैं निवेश, ₹350 में साल भर सलाह
क्या आपका इंवेस्टमेंट फ्यूचर रेडी है? SBI निवेश कैफे में मिला वेल्थ क्रिएशन का पूरा रोडमैप
सिल्वर ETF में भारी गिरावट, 20 फीसदी तक टूटे ये फंड; जानें- किसमें आई सबसे अधिक बिकवाली
मिडकैप म्यूचुअल फंड्स का कमाल, 10 साल की SIP ने 18 लाख को बनाया 5700000, 20% से ज्यादा दिया रिटर्न
