HDFC MF ने लॉन्च किया Nifty India Consumption Index Fund, ₹100 से कर सकते हैं निवेश; जानें कब तक खुला रहेगा NFO
HDFC म्यूचुअल फंड ने HDFC Nifty India Consumption Index Fund लॉन्च किया है जिसका NFO 4 से 13 फरवरी 2026 तक खुला है. यह फंड Nifty India Consumption Index को ट्रैक करेगा और भारत की कंजम्प्शन ग्रोथ से जुड़ी कंपनियों में निवेश का मौका देगा. निवेशक इसमें 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं.
HDFC म्यूचुअल फंड ने भारत की कंजम्प्शन बेस्ड इकॉनमी में इन्वेस्टमेंट का अवसर देने के लिए नया फंड HDFC Nifty India Consumption Index Fund लॉन्च किया है. यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 4 फरवरी 2026 से ओपन है और 13 फरवरी 2026 तक इन्वेस्टमेंट के लिए उपलब्ध रहेगा. इस स्कीम का मकसद इन्वेस्टर्स को उन कंपनियों में इन्वेस्ट करने का मौका देना है जिन्हें भारत की लॉन्ग टर्म कंजम्प्शन ग्रोथ से फायदा मिलने की उम्मीद है.
इस इंडेक्स को ट्रैक करेगा फंड
यह फंड Nifty India Consumption Index (TRI) की परफॉर्मेंस को रिप्लिकेट करने की कोशिश करेगा. इस इंडेक्स में 30 कंपनियां शामिल हैं जो FMCG, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और टेलीकॉम जैसे सेक्टर से जुड़ी हैं. इन कंपनियों की इनकम का 50% से ज्यादा हिस्सा डोमेस्टिक मार्केट से आता है जिससे ऐसे फंड भारत की कंजम्प्शन बेस्ड ग्रोथ पर फोकस्ड इन्वेस्टमेंट का मौका देता है.
कंजम्प्शन थीम पर लॉन्ग
भारत में बढ़ती पर कैपिटा इनकम, यंग पॉपुलेशन, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड, इकॉनमी का फॉर्मलाइजेशन और डिजिटाइजेशन जैसे फैक्टर्स कंजम्प्शन को मजबूत बना रहे हैं. साथ ही GST जैसे पॉलिसी रिफॉर्म्स से भी मीडियम और लॉन्ग टर्म में कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़ने की उम्मीद है.
क्या बोले HDFC AMC के CEO
HDFC AMC के MD और CEO नवनीत मुनोट ने कहा कि कंजम्प्शन भारत की इकॉनमिक ग्रोथ का अहम पिलर रहा है. इनकम बढ़ने और एस्पिरेशन बदलने के साथ कंज्यूमर स्पेंडिंग तेजी से डाइवर्स हो रही है. यह नया फंड इन्वेस्टर्स को कंजम्प्शन बेस्ड कंपनियों के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के जरिए इस लॉन्ग टर्म थीम में पार्टिसिपेट करने का सिंपल और एफिशिएंट तरीका देता है.
इन्वेस्टमेंट की शर्तें
इस फंड को नंदिता मेनेजेस और अरुण अग्रवाल मैनेज करेंगे. इन्वेस्टर्स NFO पीरियड के दौरान मिनिमम 100 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं. NFO बंद होने के बाद भी फंड रीओपन होने पर सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन की सुविधा रहेगी. इन्वेस्टमेंट की कोई मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है. यह फंड हाई रिस्क कैटेगरी में आता है.
इसे भी पढ़ें: Parag Parikh फ्लैक्सी कैप फंड ने ITC-TCS समेत कुल 16 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, इस स्टॉक से लिया एग्जिट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इक्विटी फंड से निवेशकों ने खींचे कदम, जनवरी घटकर 24 हजार करोड़ पर आया म्यूचुअल फंड निवेश; लेकिन AUM ने बनाया नया रिकॉर्ड
Parag Parikh फ्लैक्सी कैप फंड ने ITC-TCS समेत कुल 16 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, इस स्टॉक से लिया एग्जिट
जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश 14 प्रतिशत घटा, गोल्ड ETF को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ!
