सड़क एक्सीडेंट पीड़ितों का खर्च उठाएगी सरकार, लॉन्च हुई PM RAHAT योजना; मिलेगा 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज
PM RAHAT योजना सड़क हादसों में तुरंत चिकित्सा सहायता और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. गोल्डन आवर पर फोकस और कैशलेस इलाज की व्यवस्था से दुर्घटना के बाद होने वाली रोकी जा सकने वाली मौतों में कमी लाई जा सकेगी.
सड़क हादसों में समय पर इलाज की कमी अक्सर जानलेवा साबित होती है. इसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने PM RAHAT (Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment) योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के मुताबिक, यह योजना दुर्घटना पीड़ितों को समय के भीतर अस्पताल पहुंचाने और उन्हें कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने पर केंद्रित है.
हर साल बड़ी संख्या में हादसे, समय पर इलाज पर जोर
मंत्रालय ने कहा कि भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में मौतें दर्ज होती हैं, जिनमें से कई समय पर मेडिकल सहायता मिलने से रोकी जा सकती हैं. रिसर्ट बताते हैं कि करीब 50 प्रतिशत मौतें टाली जा सकती हैं यदि पीड़ितों को पहले एक घंटे यानी गोल्डन आवर में अस्पताल में भर्ती कराया जाए.
पहला फैसला, सेवा और सुरक्षा पर आधारित संदेश
MoRTH के बयान के मुताबिक, ‘सेवा तीर्थ’ में ट्रांसफर के बाद प्रधानमंत्री के पहले निर्णय के रूप में PM RAHAT योजना को मंजूरी दी गई. मंत्रालय ने इसे सेवा, संवेदना और कमजोर नागरिकों की सुरक्षा पर आधारित शासन दृष्टिकोण का संकेत बताया.
ERSS 112 से जुड़ी तेज आपातकालीन प्रतिक्रिया
योजना को Emergency Response Support System (ERSS) 112 हेल्पलाइन के साथ एकीकृत किया गया है. सड़क हादसे के पीड़ित, राह-वीर (Good Samaritans) या घटनास्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति 112 डायल कर सकता है. इससे नजदीकी नामित अस्पताल की जानकारी और एंबुलेंस सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और अस्पतालों के बीच तेज समन्वय संभव होगा.
1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
योजना के तहत, हर पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज का अधिकार मिलेगा. गैर-गंभीर मामलों में 24 घंटे तक उपचार और गंभीर मामलों में 48 घंटे तक उपचार की सुविधा दी जाएगी. यह प्रक्रिया पुलिस सत्यापन के अधीन होगी, जो एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जाएगी.
टेक्नोलॉजी आधारित मजबूत सिस्टम
PM RAHAT को एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ढांचे के तहत लागू किया गया है. इसमें MoRTH के Electronic Detailed Accident Report (eDAR) प्लेटफॉर्म को National Health Authority के Transaction Management System (TMS 2.0) के साथ जोड़ा गया है. इस एकीकरण से दुर्घटना रिपोर्टिंग से लेकर अस्पताल भर्ती, पुलिस सत्यापन, उपचार, क्लेम प्रोसेसिंग और आखिरी पेमेंट तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से सुगम बनेगी.
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या पुराने फॉर्मूले पर ही तय होगा 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर? जानें कैसे तय होगी नई सैलरी
Latest Stories
8th Pay Commission: क्या पुराने फॉर्मूले पर ही तय होगा 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर? जानें कैसे तय होगी नई सैलरी
Income Tax Rules 2026: अप्रैल से Old टैक्स रिजीम में मिलेगा बड़ा फायदा! इन खर्च पर मिलेगी ज्यादा छूट
सोना ही नहीं, SGB के इस सीरीज ने भी किया निवेशकों को मालामाल; 5 साल में 347% रिटर्न, इस दिन से पहले बेचने पर नहीं देने होंगे टैक्स
