शुरू हुआ Budget और 10% उछल गए इन कंपनी के शेयर, Auto, Defence और Shipbuilding सेक्टर से है ताल्लुक
बजट सत्र के दौरान शेयर बाजार में अचानक आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में दिखी तेज मूवमेंट यह संकेत दे रही है कि बाजार के भीतर पोजिशनिंग बदली है. वॉल्यूम और प्राइस एक्शन पर नजर डालें तो आने वाली चाल के लिए बाजार अहम संकेत दे रहा है.
Gainer on Budget Day: बजट स्पीच की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में कुछ शेयरों में अचानक तेज हलचल देखने को मिली. निफ्टी और सेंसेक्स भी हरे निशान के तरफ बढ़ते दिखे. इसी बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में 10 फीसदी या उससे ज्यादा की तेज उछाल देखने को मिली. इस तरह की तेजी आमतौर पर तभी देखने को मिलती है जब बाजार में स्मार्ट मनी किसी खास थीम या सेक्टर में तेजी से पोजिशन बनाती है. बजट के शुरुआती मिनटों में जिन शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी, वे अलग-अलग सेक्टर से जुड़े हैं, लेकिन इन सभी में एक बात समान है, नीतिगत संकेतों से जुड़ी उम्मीदें.
Zelio E Mobility और Garware Marine Industries पर लगा अपर सर्किट
सबसे ज्यादा चर्चा में Zelio E Mobility है, इसके शेयरों में 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. यह शेयर चढ़कर 268 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. Zelio E Mobility इलेक्ट्रिक व्हीकल और ई-मोबिलिटी से जुड़े कारोबार में सक्रिय है. बजट में ग्रीन एनर्जी, ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन ट्रांसपोर्ट को लेकर किसी तरह के प्रोत्साहन की उम्मीद इस स्टॉक में तेजी की बड़ी वजह मानी जा रही है. ई-मोबिलिटी सेक्टर पहले से ही निवेशकों की रडार पर है और बजट के दिन आई यह तेजी उसी भरोसे को दर्शाती है.
इसी तरह शिपबिल्डिंग में सक्रिय कंपनी Garware Marine Industries के शेयरों में भी 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शेयर 27 रुपये तक पहुंच गया. यह कंपनी मरीन और फिशिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी से जुड़े सेक्टरों पर बजट में फोकस की संभावनाओं ने इस स्टॉक में खरीदारी को हवा दी.
यह भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE: संसद में देश का बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, बजट भाषण शुरू
डिफेंस सेक्टर की HIGHNE में 10 फीसदी से ज्यादा तेजी
एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी High Energy Batteries ने भी निवेशकों को चौंकाया. इस कंपनी के शेयर 10.10 फीसदी चढ़कर 619 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्वदेशीकरण और रणनीतिक क्षेत्रों में सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद के चलते इस सेक्टर में पहले से ही पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ाने के ऐलान के बाद इन सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में तेजी, 5% तक उछले शेयर
केबल इंडस्ट्री का बादशाह कौन? Bajaj-Adani-Birla की एंट्री से मचा हलचल, निवेशकों की नजर RR Kabel से Polycab तक
मेटल शेयरों में भयंकर गिरावट, इन शेयरों में 15% तक की आई गिरावट, मचा हाहाकार!
बजट पेश होने से पहले चमके ये 5 शेयर! ONGC, BEL और Bajaj Auto में जबरदस्त खरीदारी, फार्मा से ऑटो सेक्टर तक दिखा पॉजिटिव मूड
