TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

मार्केट में उतरी नई कंपनी पर MOFSL बुलिश, ब्रोकरेज ने कहा- अभी है खरीदने का मौका; 30 फीसदी उड़ान भरेगा शेयर

Ellenbarrie Industrial Gases Share Target: ब्रोकरेज का अनुमान है कि एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज के शेयर में 30 फीसदी तक का उछाल आ सकत है. यह कंपनी के मजबूत ग्रोथ के अनुमानों और पूरे भारत में विस्तार पर आधारित है. एलेनबैरी का बिजनेस मॉडल मजबूत है.

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज शेयर आउटलुक. Image Credit: Getty image

Ellenbarrie Industrial Gases Share Target: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हाल ही में मार्केट में दाखिल हुई एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज पर कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज के शेयर में 30 फीसदी तक का उछाल आ सकत है. यह कंपनी के मजबूत ग्रोथ के अनुमानों और पूरे भारत में विस्तार पर आधारित है. एलेनबैरी का बिजनेस मॉडल मजबूत है. इसे हाई कंज्यूमर रिटेंशन इंडस्ट्रियल गैस सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लॉन्ग टर्म नेचर के कारण महत्वपूर्ण एंट्री बैरियर से बेनिफिट मिलता है. मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि कंपनी का भौगोलिक विस्तार पर रणनीतिक ध्यान है, क्योंकि इसका लक्ष्य उत्तर और पश्चिमी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए पूर्व और दक्षिण में मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाना है.

दशकों पुराना है कंपनी का इतिहास

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज भारत की सबसे पुरानी इंडस्ट्रीयल गैस कंपनियों में से एक है, जिसका इतिहास पांच दशकों से भी अधिक पुराना है. यह ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, आर्गन, हाइड्रोजन, हीलियम और कार्बन डाइऑक्साइड सहित गैसों के एक विस्तृत पोर्टफोलियो को बनाती और सप्लाई करती है.

ये गैसें स्टील, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, डिफेंस, एनर्जी और फूड एवं बेवरेज जैसे उद्योगों में आवश्यक सिस्टम्स और एप्लिकेशन का अभिन्न अंग हैं, जो रेकरिंग डिमांड को पूरा करती हैं और लॉन्ग टर्म ग्राहक संबंधों को बढ़ावा देती हैं.

भारतीय गैस मार्केट ग्रोथ के लिए तैयार

ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा, ‘भारत में औद्योगिक गैस बाजार ग्रोथ के लिए तैयार है और मांग 2024 के 1.3 अरब डॉलर से बढ़कर 2028 तक 1.75 अरब डॉलर हो जाने की उम्मीद है, जो 7.5 फीसदी के कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) है. ब्रोकरेज ने बताया कि एलेनबैरी की योजना वित्त वर्ष 2027 तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4,630 टन प्रतिदिन करने की है, जो वित्त वर्ष 2025 में 3,870 टन प्रतिदिन थी.’

जुलाई में हुई थी लिस्टिंग

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज के शेयर जुलाई 2025 में लिस्ट हुए थे, जब कंपनी ने अपने शेयर 400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचकर आईपीओ के ज़रिए कुल 852.53 करोड़ रुपये जुटाए थे. शेयर वर्तमान में अपने आईपीओ प्राइस से 35 फीसदी ऊपर है और 14 जुलाई 2025 को 637 रुपये के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया था. हालांकि, शेयर बाजार में यह लगभग 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था.

ये सेक्टर ग्रोथ में निभाते हैं अहम भूमिका

स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल्स जैसे प्रमुख सेक्टर एलेनबैरी की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिनका वित्त वर्ष 2025 में बिक्री में क्रमशः 37% और 26% का योगदान रहा. कंपनी ने कहा कि उसका क्षेत्रीय डायवर्सिफिकेशन स्थिर और स्केलबल ग्रोथ सुनिश्चित करता है, जिसे ऑनसाइट स्टील प्लांट और रणनीतिक रूप से स्थित एयर सेपरेशन यूनिट का सपोर्ट हासिल है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

एलेनबैरी के EBITDA ने वित्त वर्ष 23-25 ​​के दौरान 81 फीसदी की प्रभावशाली CAGR दर्ज की, जिसमें मार्जिन में वित्त वर्ष 23 के 16.4 फीसदी से वित्त वर्ष 25 में 35.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई. कंपनी को वित्त वर्ष 26, वित्त वर्ष 27 और वित्त वर्ष 28 में 39%, 42% और 43% की ग्रोथ रेट के साथ इस गति को बनाए रखने की उम्मीद है.

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज का टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल का आकलन एलेनबैरी के भविष्य के प्रदर्शन में विश्वास को दर्शाता है, जिसे बढ़ते बाजार अवसरों और कंपनी की रणनीतिक पहलों का समर्थन प्राप्त है. निवेशकों को इस शेयर की ग्रोथ क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज पर बाय रेटिंग के साथ 680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज के शेयर मंगलवार 9 सितंबर को 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 550.20 रुपये पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें: क्या ऑल टाइम हाई बनाएगा RIL का शेयर? बुल रन के लिए रहें तैयार, एक्सपर्ट ने बता दिया टारगेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.