Royal Enfield, bajaj pulsar, Triumph से लेकर KTM तक… नए GST के बाद महंगी हो जाएंगी ये बाइक्स; देखें पूरी लिस्ट
22 सितंबर 2025 से नया GST टैक्स लागू होने वाला है. इससे 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलें महंगी हो जाएंगी. रॉयल एनफील्ड, बजाज पल्सर, ट्रायम्फ और केटीएम जैसी कंपनियों की बड़ी बाइक्स पर अब 40 फीसदी जीएसटी लगेगा.350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की मांग छोटी बाइक्स की तुलना में कम है, लेकिन हाल के महीनों में इनकी डिमांड बढ़ी है.

Bikes price after GST Reform: 22 सितंबर 2025 से नया GST टैक्स लागू होने वाला है. इससे 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलें महंगी हो जाएंगी. रॉयल एनफील्ड, बजाज पल्सर, ट्रायम्फ और केटीएम जैसी कंपनियों की बड़ी बाइक्स पर अब 40 फीसदी जीएसटी लगेगा. यह पहले 28 फीसदी GST और 3 फीसदी सेस था. यानी टैक्स में 9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. इससे प्रीमियम और पावरफुल बाइक्स की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी.
350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की मांग छोटी बाइक्स की तुलना में कम है, लेकिन हाल के महीनों में इनकी डिमांड बढ़ी है. रॉयल एनफील्ड की बाइक्स अगस्त 2025 में कंपनी की 87 फीसदी बिक्री का हिस्सा थीं, अब सस्ती हो जाएंगी. लेकिन रॉयल एनफील्ड की बड़ी बाइक्स, जैसे हिमालयन 450cc, गोरिल्ला 450cc, स्क्रैम 440cc और 650cc ट्विन्स, पर 40 फीसदी जीएसटी लगेगा. यही नियम केटीएम और ट्रायम्फ की बड़ी बाइक्स पर भी लागू होगा, जिससे उनकी कीमतें बढ़ेंगी.
उदाहरण से समझे पूरी गणित
उदाहरण के लिए, बजाज पल्सर NS400Z की कीमत में करीब 13,100 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. केटीएम 390 ड्यूक और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा बढ़ सकती है. ट्रायम्फ की स्पीड 400, स्क्रैमbler 400X और थ्रक्सटन 400 की कीमतों में 17,000 से 18,800 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कीमत भी लगभग 20,500 रुपये बढ़ जाएगी. इससे बड़ी बाइक्स अब और महंगी हो जाएंगी.
मोटरसाइकिल (>350cc) | वर्तमान मूल्य रेंज (₹) | वर्तमान जीएसटी + सेस | नया जीएसटी + 0 सेस | अपेक्षित मूल्य रेंज (₹) | मूल्य वृद्धि (₹) |
---|---|---|---|---|---|
पल्सर NS400Z | 1,92,328 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 2,05,457 | 13,129 |
390 ड्यूक | 2,97,443 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 3,17,920 | 20,477 |
390 एडव एक्स | 3,03,768 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 3,24,596 | 20,828 |
स्पीड 400 | 2,50,551 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 2,67,708 | 17,157 |
स्क्रैम्बलर 400 एक्स | 2,67,731 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 2,86,136 | 18,405 |
थ्रक्सटन 400 | 2,74,137 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 2,92,965 | 18,828 |
इंट 650 | 3,09,551 से 3,38,158 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 3,30,439 से 3,62,022 | 20,888 से 23,864 |
हिमालयन 450 | 2,85,000 से 2,98,000 | 31% (28% जीएसटी + 3% सेस) | 40% | 3,04,580 से 3,18,473 | 19,580 से 20,473 |
एक समान टैक्स लागू करने की मांग
बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड ने GST काउंसिल से सभी मोटरसाइकिलों के लिए एक समान टैक्स दर लागू करने की मांग की है. रॉयल एनफील्ड के एमडी सिद्धार्थ लाल और बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने कहा है कि सभी बाइक्स पर एक जैसा टैक्स होना चाहिए. 350cc बाइक्स पर टैक्स कम करने से स्थानीय मांग पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन निर्यात पर इसका बुरा प्रभाव हो सकता है.
यह नया GST नियम प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री को प्रभावित कर सकता है. लोग इन बाइक्स को शौक और स्टाइल के लिए खरीदते हैं, लेकिन कीमतें बढ़ने से उनकी मांग कम हो सकती है. कंपनियां चाहती हैं कि सरकार टैक्स नियमों को सरल और एकसमान करे, ताकि ग्राहकों को ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े और निर्यात को बढ़ावा मिले.
ये भी पढ़े: Mahindra की तरफ से आई खुशखबरी! GST रिफॉर्म से ग्राहकों को सीधा लाभ, कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती
Latest Stories

शेयर बाजार में सोमवार को होगा धमाका! अडानी ग्रुप का 60 अरब डॉलर का दांव; 2 दिग्गज शेयर होंगे हाइलाइट

ये 3 इंफ्रा स्टॉक 50% डिस्काउंट पर कर रहे ट्रेड, ऑर्डर बुक दमदार, 5 साल में दिया 419% रिटर्न; इन पर रखें नजर

लगातार तीसरे महीने भी विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी, साल शुरुआत से अबतक बाजार से निकाले 1.43 लाख करोड़
